फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   audio tapes of bashir lashkari came

सेना से मुठभेड़ के दौरान बशीर ने गांव वालों से की थी खुद को बचाने की अपील, सामने आया ऑडियो

Sun, 02 Jul 2017 11:11 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली/श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली/श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sun, 02 Jul 2017 11:11 AM IST
विज्ञापन
audio tapes of bashir lashkari came
अनंतनाग मुठभेड़ के दौरान सेना के जवान - फोटो : PTI

मुठभेड़ शुरू होते ही दो ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई है। इनमें लोगों से मुठभेड़ स्थल पर पहुंचने की अपील की जा रही है। पुलिस सूत्रों की माने तो इसमें एक ऑडियो बशीर लश्करी ने खुद रिकॉर्ड किया था, जिसमें वह ब्रेट, दयालगाम, बटपोरा, खुशपोरा, दमहाल, शीरपोरा और अच्छाबल के गांव वालों को मुठभेड़ स्थल की ओर आकर उन्हें वहां से निकालने में मदद की अपील कर रहा है।

विज्ञापन


दूसरा ऑडियो आतंकियों के ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) का माना जा रहा है, जिसमें वह कह रहा है कि मुठभेड़ स्थल पर पहुंचे। यहां बशीर लश्करी फंसा हुआ है। बशीर लश्करी अच्छाबल में 16 जून को एसएचओ समेत छह पुलिसकर्मियों की हत्या सहित छह मुख्य आतंकी गतिविधियों का मास्टरमाइंड था। आतंक की राह थामने से पहले वह बाजवान बनाने का काम करता था।
विज्ञापन


90 के दशक में जब घाटी में आतंकवाद का दौर शुरू हुआ तो वह हिजबुल में शामिल हो गया। 1994 में सुरक्षा बलों ने उसे गिरफ्तार किया। तीन साल बाद वह जेल से छूटा। 2008 में अमरनाथ भूमि आंदोलन के दौरान वह लश्कर के ओजीडब्ल्यू के रूप में काम करने लगा। इसके बाद 2015 से पूरी तरह लश्कर के लिए सक्रिय हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed