फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   atul maheswari scholarship distributed among students

मेधावी छात्रों के सपनों को लगे पंख

Thu, 26 Mar 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 26 Mar 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
atul maheswari scholarship distributed among students

अमर उजाला फाउंडेशन के नवोन्मेषक स्व. अतुल माहेश्वरी के नाम पर शुरू की गई छात्रवृत्ति योजना में संभाग के पांच मेधावी विद्यार्थियों को वीरवार को ‘अमर उजाला’ कार्यालय जम्मू में मुख्य अतिथि विधायक डा. डीके मन्याल ने चेक प्रदान नकद किए। सामाजिक सरोकार में एक कदम और बढ़ाते हुए इस योजना का उद्देश्य महंगी हो रही पढ़ाई के बीच आर्थिक तौर पर कमजोर विद्यार्थियों के  सपनों को पूरा करना है। आर्थिक मदद पाकर विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों ने फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना की। जम्मू संभाग से छात्रवृत्ति पाने वाले विद्यार्थियों में जम्मू निवासी दसवीं कक्षा की छात्रा मंजुल प्रभा शर्मा, आरएस पुरा से 11वीं की छात्रा गीतिका बडगाल, नई बस्ती से दसवीं की छात्रा वंशिका, रियासी से 11वीं के छात्र अमनदीप कुंडल और राजोरी से हिमालयन डिग्री कालेज के बीएससी दूसरे वर्ष की छात्रा समीक्षा शर्मा शामिल रही। छात्रवृत्ति पाने वाले विद्यार्थियों में कोई डाक्टर तो कोई इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहता है। पिछले साल छात्रवृत्ति योजना में नौवीं से लेकर स्नातक के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को और आगे बढ़ने का मौका दिया गया है। अमर उजाला फाउंडेशन योजना के पहले वर्ष में देश के पचास शहरों में 225 विद्यार्थियों को वार्षिक छात्रवृत्ति दे रहा है। छात्रवृत्ति पाने वाले विद्यार्थियों ने कहा कि ऐसे प्रयासों से आर्थिक तौर पर कमजोर विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का नया प्लेटफार्म मिलता है। मुख्य अतिथि डा. मनियाल ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ राजनीति के क्षेत्र में आगे आकर काम करने के लिए प्रेरित किया। एक अच्छा राजनेता बनकर समाज को युवा नई दिशा प्रदान करें।   मेहनत से सब कुछ हासिल किया जा सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे लाने के लिए यह सराहनीय प्रयास है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed