{"_id":"5f1b0336f71a6b6c6717e7ff","slug":"attempt-to-rob-atm-by-showing-toy-pistol-in-kulgam-robber-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलौना पिस्तौल लेकर एटीएम में घूसा शख्स, गार्ड को कब्जे लेकर पैसे निकालने की कोशिश, फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलौना पिस्तौल लेकर एटीएम में घूसा शख्स, गार्ड को कब्जे लेकर पैसे निकालने की कोशिश, फिर...
Fri, 24 Jul 2020 09:21 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कुलगाम
संवाद न्यूज एजेंसी, कुलगाम
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 24 Jul 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
खिलौना पिस्तौल लेकर एटीएम लूटने की कोशिश में युवक गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने बैंक का एटीएम लूटने का प्रयास कर रहे एक युवक को खिलौना पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की सुबह एक युवक यारीपोरा इलाके में स्थित एक बैंक के एटीएम में घुस आया। उसने गार्ड को पिस्तौल दिखाकर कब्जे में कर लिया।
विज्ञापन
उसके बाद एटीएम से पैसे निकालने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान इलाके में गश्त कर रही पुलिस टीम को कुछ संदिग्ध लगा तो उसने एटीएम घेर लिया और युवक को पकड़ लिया। उसकी पिस्तौल कब्जे में कर ली। पुलिस ने चेक की तो वह खिलौना पिस्तौल निकली। युवक को थाने लाया गया। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। युवक की शिनाख्त साकिब रशीद गनई पुत्र अब्दुल रशीद निवासी यारीपोरा के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि उसने परिस्थितियों को देखने के बाद तड़के इस घटना को अंजाम देने का प्लान बनाया था, परंतु पुलिस की सक्रियता से वह पकड़ा गया।
विज्ञापन
मंगलवार को कुपवाड़ा में भी हुई थी कोशिश
इससे पहले इसी मंगलवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में खिलौना पिस्तौल दिखाकर ग्रामीण बैंक को लूटने की कोशिश को सतर्क सुरक्षाबलों ने विफल कर दो लोगों को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी कुवारा के नुटनुसा इलाके में स्थित एक ग्रामीण बैंक में खिलौना पिस्तौल दिखाकर बैंक लूटने की कोशिश कर रहे थे, परंतु वहां भी सतर्क सुरक्षाबलों ने इसे नाकाम कर दिया था। दोनों की शिनाख्त कुलगाम के रहने वाले जावेद अहमद मीर और आशिक हुसैन वानी के रूप में हुई थी।
विज्ञापन