{"_id":"6fb4d154ec4bb14293915d9d0e608687","slug":"attempt-to-infiltration-in-poonch-failed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पोर्टर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पोर्टर घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 28 Nov 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइन आफ कंट्रोल स्थित पुंछ सेक्टर में शनिवार की रात पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में एक पोर्टर घायल हो गया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि पाक सेना ने साब्जियां सेक्टर में घुसपैठ करवाने के उद्देश्य से आतंकियों को कवर फायर दिया। इसी दौरान सेना का पोर्टर रमीज राजा (निवासी घघड़ियां, पुंछ) गोली लगने से जख्मी हो गया।
हालांकि सेना ने करारा जवाब देते हुए घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया, लेकिन पोर्टर के घायल होने की सूचना से सेना ने इंकार किया है।
गोलाबारी के दौरान पाक सेना ने भारत की अग्रिम चौकियों को भी निशाना बनाया। लेकिन किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं है।