{"_id":"6240ae15f74c5d58752fa23a","slug":"attack-reasi-news-jmu2565957192","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से लौट रहे परिवार से रास्ते में घेर कर हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से लौट रहे परिवार से रास्ते में घेर कर हुई मारपीट
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती धायल।
- फोटो : REASI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। शादी समारोह से लौट रहे परिवार पर बीते शनिवार की शाम को कुछ लोगों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इस मारपीट में परिवार के नौ लोग घायल हुए हैं। वहीं, मारपीट के बाद हमलावर एक महिला को अपने साथ ले गए। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे के ससुरालियों ने यह हमला किया है। क्योंकि, ससुराल वाले अपनी बेटी की शादी से खुश नहीं थे।
जानकारी के मुताबिक चलाद निवासी करमदीन अपने परिवार के साथ गूल में अपनी भांजी की शादी में गए थे। शनिवार शाम को वह एक टेंपो से घर की तरफ आ रहे थे। एक स्थान पर सड़क के बीचोंबीच पत्थर पड़े होने के कारण उन्हें टेंपो रोकना पड़ा। तभी, वहां कुछ लोगों ने हमला कर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान टेंपो में सवार सभी लोगों को जमकर पीटा गया। बाद में सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। साथ में वे एक महिला को उठा ले गए।
घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरनास लाया गया, जहां से उनको प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। घायल करमदीन ने बताया कि उसके बेटे मुजफ्फर अहमद ने चार महीने पहले एक लड़की नुसरत बानो से अदालत में शादी की थी। पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई थी। दोनों की शादी होने पर लड़की के परिजन खुश नहीं थे। शनिवार को भांजी की शादी से लौटते हुए लड़की पक्ष ने उन पर हमला कर उन्हें जान से मारने की कोशिश की।
विज्ञापन
लड़के के चाचा अहमद्दीन ने बताया कि हमले के बाद हमलावर मुजफ्फर की पत्नी नुसरत को अपने साथ ले गए। इस दौरान उन को धमकी भी दी गई, और पीछा करने पर अंजाम भुगतने को कहा गया। वहीं, हमले में घायल लोगों की पहचान नसरीन बानो, शमशाद बेगम, सायरा बानो, कमरदीन, जावेद अहमद, मुजफ्फर अहमद, साहिल अहमद, अहमद्दीन और नरेंदर सिंह समेत के रूप में हुई है। एसएचओ अरनास ने बताया कि छह लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। सभी हमलावरों की तलाश पुलिस कर रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

जिला अस्पताल में मौजूद धायल।- फोटो : REASI