फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Attack on Two Students , Firing

Jammu News: रंजिश में चले टोके<bha>;</bha> दो छात्र घायल, भागते वक्त आरोपियों ने गोलियां भी चलाईं

विज्ञापन
Attack on Two Students , Firing
-गाडीगढ़ के बाबलियाना में वारदात; दोस्त के घर गए त्रिकुटा नगर के जसराज की हमले में हालत नाजुक, पंजाब लेकर गए परिजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। तेजधार हथियारों से दो युवकों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। वारदात मंगलवार देर शाम शहर के गाडीगढ़ स्थित बाबलियाना क्षेत्र की है। घायलाें का आरोप है कि आरोपियों ने हथियारों के साथ गोली भी चलाई।
घायलों में एक युवक की हालत काफी गंभीर है, जिसकी दोनों टांगों में गोली लगी है। जबकि शरीर के कई हिस्सों पर गहरे घाव हैं। वारदात की वजह पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। दोनों घायल एक काॅलेज के छात्र हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर है, जिसे परिजन पंजाब के निजी अस्पताल ले गए। जानकारी के अनुसार त्रिकुटा नगर का रहने वाला जसराज सिंह गाडीगढ़ के बाबलियाना के रहने वाले दोस्त चंदन वजीर के घर गया हुआ था।
विज्ञापन

शाम करीब छह बजे ये लोग जैसे ही घर के बाहर निकले तो रोई मोड़ के पास सात से आठ युवक कारों में पहुंच गए। घायल चंदन का कहना है कि आरोपियों के हाथों में टोके थे। आते ही उन लोगों ने जसराज को बुरी तरह से मारना शुरू कर दिया। टोकों से हमला किया। वह बचाव करने लगा तो उसे भी पीटने लगा। इस पर जब शोर मचाया और वहां से भागने की कोशिश करने लगे तो आरोपी भी भाग गए। लेकिन जाते वक्त उन्होंने तीन फायर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली गोली तो नहीं लगी। लेकिन बाद में चलाई गई दो गोलियां जसराज के दोनों टांगों में लगी। चंदन ने बताया कि शोर मचाने पर काफी लोग जमा हो गए थे। परिवार के लोगों को भी पता चल गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
जसराज की हालत गंभीर, पंजाब ले गए परिजन
जसराज के सिर, टांगों, बाजुओं आदि पर टोकों से काफी हमले किए गए हैं जिससे उसकी कई नसें कट गईं। जबकि दो गोलियां भी टांगाें पर लगी हुई हैं। देर रात तक जसराज का अस्पताल में ऑपरेशन चलता रहा। लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उसे परिजन पंजाब ले गए। जबकि अन्य घायल चंदन की हालत स्थिर है। चंदन जीएमसी में ही भर्ती है।

आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापे
घायलों ने कुछ नाम पुलिस को बताए हैं, जिन्हें ये जानते हैं। इनकी धरपकड़ के लिए टीमें बनाई हैं। कई जगहों पर छापे मारे गए हैं। सतवारी पुलिस स्टेशन में इसे लेकर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया गया है। घायलों के बयानों से यहीं प्रतीत होता है कि मामला पुरानी रंजिश का है। फिलहाल अभी तक कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है।
-कार्तिक श्रोत्रीय, डीएसपी गांधी नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed