फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   attack on the nagar nigam team in jammu

जम्मू में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम पर हमला

Mon, 21 Nov 2016 12:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 21 Nov 2016 12:08 PM IST
विज्ञापन
attack on the nagar nigam team in jammu
नगर निगम की टीम पर हमला - फोटो : अमर उजाला

नगर निगम के खिलाफ वर्जी विंग की टीम पर वीरवार को जानीपुर में कब्जाधारियों ने हमला कर जेसीबी तोड़ डाली। खोखे हटाने के लिए जेसीबी लेकर टीम जानीपुर गई थी। स्थानीय खोखे वालों ने निगम की कार्रवाई का विरोध किया।

विज्ञापन


उन्होंने तेजधार हथियार लेकर निगम कर्मियों पर हमला बोल दिया। किसी तरह से निगम कर्मी वहां से अपनी जान बचाकर भागने को मजबूर हो गए। निगम की टीम के थोड़ा आगे आने पर वेल्डिंग वाले का सामान उठाने पर भी स्थिति तनावपूर्ण बन गई।
विज्ञापन


दुकानदार ने जेसीबी पर वेल्डिंग वाले औजार से हमला कर दिया और इस हमले में जेसीबी (जेके 02 बीपी 8085) का शीशा टूट गया। चालक ने माहौल बिगड़ता देख वहां से जेसीबी निकाल ली। टीम के साथ पुलिस बल ने भीड़ को नियंत्रण में किया और जो कुछ आ सका, उसे गाड़ी में भर लिया। बाकी सब छूट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे एसडीएम नें लोगों को समझाया

attack on the nagar nigam team in jammu
नगर निगम की टीम पर हमला - फोटो : File Photo

जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम जानीपुर को मौके पर भेजा। उन्होंने लोगों को समझाया और उनकी बात सुनने के बाद न्याय करने का आश्वासन दिया। खिलाफ वर्जी विंग की टीम का नेतृत्व संयुक्त आयुक्त (प्रशासन) आरएस जम्वाल और खिलाफवर्जी अफसरों ने किया। 

टीम के सदस्य भी माहौल तनावपूर्ण बनते अपना सारा अमला लेकर लौट आए। क्षतिग्रस्त जेसीबी को मांडा यार्ड में लाकर खड़ा कर दिया गया है। निगम टीम के सदस्यों ने चेतावनी दी है कि सड़क और फुटपाथ आदि को खाली रखें, अन्यथा टीम कड़ी कार्रवाई करने के लिए मजबूर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed