{"_id":"59a97df64f1c1bfe268b4b86","slug":"attack-on-security-personnel-in-pantha-chowk-again-in-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में एक बार फिर पंथाचौक पर निशाने पर आए सुरक्षाबल, पहले भी हो चुके हैं हमले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में एक बार फिर पंथाचौक पर निशाने पर आए सुरक्षाबल, पहले भी हो चुके हैं हमले
श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 01 Sep 2017 09:04 PM IST
विज्ञापन
कई बार हुए हैं पंथाचौक पर हमले
- फोटो : Demo Photo
कश्मीर के पंथाचौक में एक बार आतंकियों द्वारा सुरक्षाबलों पर निशाना साधा गया है। जानकारी के मुताबिक आतंकी हमले में 4 पुलिसकर्मी घायल है जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसा नहीं है कि श्रीनगर में पंथाचौक के पास पहली बार सुरक्षाबलों को निशाना बनाया गया हो।
विज्ञापन
इससे पहले 25 जून को श्रीनगर के पंथाचौक इलाके में सीआरपीएफ की रोड ओपनिंग पार्टी पर आतंकियों द्वारा हमला किया गया। इस आतंकी हमले के बाद घटना में शामिल 2 आतंकी पास स्थित एक स्कूली इमारत में घुस गए।
विज्ञापन
इन आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया जिसके बाद पंथाचौक के दिल्ली पब्लिक स्कूल में इन आतंकियों से मुठभेड़ हुई। इस दौरान 20 घंटे से ज्यादा के ऑपरेशन में 2 आतंकियों को मार गिराया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
श्रीनगर लोकसभा चुनाव के दौरान भी हुआ था पंथाचौक पर हमला
चुनाव के दौरान भी हुआ था पंथाचौक पर हमला
- फोटो : File Photo
इससे पूर्व 3 अप्रैल को भी श्रीनगर में चुनावी ड्यूटी पर जा रहे सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकियों द्वारा हमला किया गया था। जानकारी के अनुसार 3 अप्रैल को सेमपोरा के पास स्थित पंथाचौक में सीआरपीएफ के जवानों पर फायरिंग की गई जिसमें 6 जवान घायल हुए।