फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   attack on police team in bishnah

Jammu News: कुख्यात नशा तस्कर लाउ गुर्जर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव, एक पुलिसकर्मी घायल

विज्ञापन
attack on police team in bishnah
बिश्नाह। बिश्नाह में वीरवार तड़के लगभग 5:30 बजे चार पुलिस थानों की टीमों ने क्षेत्र के कुख्यात नशा तस्कर गुलजार अहमद उर्फ लाउ गुज्जर को पकड़ने के लिए उसके आवास चक बजीरू पर दबिश दी। जैसे ही पुलिस गुर्जर के ठिकाने पर पहुंची तभी आरोपी के सहयोगियों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। पथराव शुरू कर दिया, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पत्थरबाजों को खदेड़ने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इस दौरान लाउ गुर्जर चकमा देकर भाग निकला। बिश्नाह पुलिस ने पत्थरबाजी करने के आरोप में अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है। फिलहाल मामले में जांच चल रही है पुलिस सूत्रों के अनुसार दबिश देने वाली टीम में एसडीपीओ आरएस पुरा निखिल गोगना, एसएचओ बिश्नाह आबिद बुखारी, एसएचओ अरनिया दीपक कटोच, एसएचओ मीरां साहिब भूपेंद्र सिंह, एसएचओ आरएस पुरा नवीन अंगराल, पुलिस टीम, आईआरपी और एसओजी टीम शामिल थी। पथराव में घायल हुए सिपाही की पहचान आईआरपी के जवान एचसी बंसी लाल के रूप में हुई है। पथराव करने वालों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने हवा में कुछ राउंड फायरिंग भी की। इस बीच लाउ गुज्जर मौके का फायदा उठाकर भाग निकला।
विज्ञापन

कई थानों में कई केस दर्ज
लाउ गुर्जर कई वर्षों से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। कई वर्षों से वह पुलिस को चकमा देता आ रहा है। उस पर बिश्नाह, बाड़ी ब्राह्मणा, मीरां साहिब तथा आरएस पुरा सहित कई अन्य पुलिस थानों में नशा तस्करी, पशु तस्करी, हत्या का प्रयास, लूटमार तथा चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है मगर आरोपी हर बार बचने में कामयाब हो जाता है।
विज्ञापन

इससे पहले भी पुलिस पर हो चुका पथराव
जानकारी के अनुसार इससे पहले भी पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़ने के लिए उसके आवास पर दबिश दी गई थी मगर तब भी आरोपी के समर्थकों द्वारा पुलिस पर हमला किया गया था, जिसमें कुछ सिपाही जख्मी हो गए थे। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पुलिस दल सहित बिश्नाह पुलिस स्टेशन पहुंचे। बिश्नाह पुलिस ने पुलिस पर पत्थरबाजी करने के आरोप में अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच चल रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed