{"_id":"5b941b9c867a557ea37f4e78","slug":"attack-on-police-picket-failed-in-anantnag-one-militant-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पिकेट पर हमला नाकाम, जवाबी कार्रवाई में लश्कर आतंकी ढेर, एक जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पिकेट पर हमला नाकाम, जवाबी कार्रवाई में लश्कर आतंकी ढेर, एक जवान घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
Sunjwan terrorist attack in Jammu
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में अच्छाबल अल्पसंख्यक पुलिस पिकेट पर हमले के बाद जवाबी कार्रवाई में लश्कर का एक आतंकी मार गिराया गया। हमले में एक जवान घायल हो गया। पुलिस ने मौके से दो कार भी बरामद किए हैं, जिसका इस्तेमाल आतंकियों ने किया था।
विज्ञापन
शुक्रवार की देर रात आतंकियों ने अच्छाबल पुलिस पिकेट पर हमला बोल दिया। वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल जवाबी कार्रवाई करते हुए हमले को नाकाम बनाया। इसमें मारे गए आतंकी की शिनाख्त कुलगाम जिले के तांत्रेपोरा यारीपोरा के बिलाल अहमद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार तीन महीने पहले यह आतंकी संगठन लश्कर में शामिल हुआ था।
विज्ञापन
राइफल स्नेचिंग के एक मामले में वह शामिल रहा था। सुरक्षा बलों पर हमले तथा नागरिकों की हत्या में भी उसकी संलिप्तता रही है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार हमले में घायल पुलिसकर्मी को तत्काल इलाज के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
विज्ञापन
रेल सेवाएं रहीं स्थगित
आतंकी के मारे जाने के बाद हिंसा की आशंका में बनिहाल से श्रीनगर के बीच रेल सेवा स्थगित कर दी गई। हालांकि, श्रीनगर से बारामुला के बीच रेल सेवाएं जारी रहीं।