{"_id":"5a5b904a4f1c1bcb268b467f","slug":"attack-on-police-personnel-in-jammu-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नशेड़ियों को पकड़ने गए पुलिस कर्मी पर हमला, आंखों में मिर्ची डाल किरच घोंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशेड़ियों को पकड़ने गए पुलिस कर्मी पर हमला, आंखों में मिर्ची डाल किरच घोंपी
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sun, 14 Jan 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
नशेड़ियों को पकड़ने जाना एक पुलिस कांस्टेबल को महंगा पड़ गया। पहले कांस्टेबल पर पत्थर बरसाए और फिर आंख में मिर्ची डालकर पेट में किरच घोंप दी। इसमें कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घटना बाग-ए-बाहु के गोरखा नगर की है। कांस्टेबल बाग-ए-बाहु पुलिस स्टेशन में तैनात है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अब तक कोई आरोपी पकड़ा नहीं गया है। सूत्रों के अनुसार कांस्टेबल सादे कपड़ों में था।
विज्ञापन
सूचना मिली कि कुछ नशेड़ी तवी किनारे बैठकर नशा कर रहे हैं। इसके बाद कांस्टेबल अशोक सिंह वहां गया और एक युवक साहिल को पकड़ कर लाने लगा, तभी कुछ अन्य बदमाशों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिए।
विज्ञापन
साहिल वहां से फरार हो गया। इसके अन्य बदमाशों ने कांस्टेबल की आंखों में मिर्ची डाली और एक ने किरच पेट में घोंप कर फरार हो गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कांस्टेबल ने पुलिस को फोन पर इसकी जानकारी दी, जिसके बाद उसे जीएमसी पहुंचाया गया।
Trending Videos
बदमाशों की कर ली गई है पहचान
डीएसपी अरुण जमवाल का कहना है कि हमला करने वाले करीब आधा दर्जन बदमाशों की पहचान कर ली गई है। यह सभी फरार हैं। इन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि कांस्टेबल सादा कपड़ों में नहीं बल्कि वर्दी में ही था।
कांस्टेबल की आंख में मिर्ची फेंकने की दूसरी घटना
पुलिस कर्मी की आंखों में मिर्ची डालकर हमला करने की दूसरी घटना है। इससे पहले शहर के तवी पुल पर कश्मीर के चार युवकों ने एक पुलिस कांस्टेबल की आंखों में मिर्ची डाल दी थी। इसके बाद पिटाई कर उसकी एके 47 छीन ली।
कांस्टेबल की आंख में मिर्ची फेंकने की दूसरी घटना
पुलिस कर्मी की आंखों में मिर्ची डालकर हमला करने की दूसरी घटना है। इससे पहले शहर के तवी पुल पर कश्मीर के चार युवकों ने एक पुलिस कांस्टेबल की आंखों में मिर्ची डाल दी थी। इसके बाद पिटाई कर उसकी एके 47 छीन ली।