फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Attack on police Naka party at Kralhar Baramulla

जम्मू-कश्मीर: बारामूला में दो आतंकी ढेर, सेना ने बरामद किया एके-47 और दो पिस्तौलें

Fri, 19 Oct 2018 03:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर Updated Fri, 19 Oct 2018 03:53 PM IST
विज्ञापन
Attack on police Naka party at Kralhar Baramulla
आतंकी हमला
जिले में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को जैश के दो पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया। पुलिस का एक जवान भी घायल हुआ है। आतंकियों से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं। वहीं बोनियार में वीरवार को घुसपैठ नाकाम करते हुए सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया था। तीनों के शव शुक्रवार को बरामद कर लिए गए हैं। इस प्रकार बीते 24 घंटे में जिले में पांच आतंकियों का सफाया करने में सुरक्षा बलों को सफलता मिली है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शक्रवार दोपहर करीब 1.30 बजे जिले के क्रालयार इलाके में रेलवे स्टेशन के करीब सुरक्षाबलों के नाका लगाया था। यहां पर एक स्कॉर्पियो गाड़ी (जेके-01एल 5792) को रुकने के लिए कहा गया। लेकिन इसमें सवार आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकियों को मार गिराया गया। इनकी शिनाख्त पाकिस्तान के फैजान और वहाब (कोड नेम) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि इस घटना में एक पुलिस जवान भी घायल हुआ है।
विज्ञापन


मुठभेड़ स्थल पर सेना की 52 राष्ट्रीय राइफ ल्स, 53 बटालियन सीआरपीएफ और एसओजी का नाका रहता है। पुलिस ने उस गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है जिसमें आतंकी सवार थे। इस बीच सूत्रों की मानें तो पुलिस ने चालक को भी गिरफ्तार किया है और उससे ज्वाइंट इंट्रोगेशन सेंटर बारामुला में पूछताछ चल रही है। जैश ने दावा किया है कि अब्दुल वहाब और फैजान भाई मुठभेड़ में मारे गए हैं। वहाब संगठन का जिला कमांडर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी जम्मू कश्मीर गिलबाग सिंह ने बताया कि नाके पर संदिग्धों से जब पहचान पत्र मांगा गया तो इनमें से एक ने पिस्टल निकाल कर फायरिंग शुरू कर दी लेकिन जवाबी कार्रवाई में मौके पर ही मारा गया। दूसरा आतंकी फायरिंग करता हुआ थोड़ी दूर भागा लेकिन उसे भी मार गिराया गया।

बोनियार से मिलीं चार एके 47 राइफल

वहीं जिले के बोनियार जंगल क्षेत्र में सेना की ओर से वीरवार को घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए मारे गए तीन आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। शुरुआत में यह खबर आई थी कि चार आतंकी ढेर किए गए हैं, लेकिन किसी के शव नहीं मिले हैं। शुक्रवार को सेना ने तीन आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है। साथ ही बताया कि पूरे इलाके में व्यापक पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया है। इसमें अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भी लगाया गया है। अंदेशा है कि कहीं और कोई आतंकी इलाके में न हो। मुठभेड़ स्थल से चार एके 47 राइफल, कई मैगजीन, भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किए गए हैं। मारे गए आतंकियों के पास न तो कोई मोबाइल फोन था और न ही वाकी टाकी। सुरक्षा बलों ने जैश से इनके कनेक्शन होने से इनकार किया है।

मारे गए आतंकी थे बड़ी वारदात की फिराक में

शुक्रवार को क्रालयार इलाके में मुठभेड़ में मारे गए आतंकी सोपोर से बारामुला जा रहे थे। सुरक्षा बलों को सूचना मिली है कि उनके और कुछ साथी बारामुला में मौजूद हैं। इनकी योजना किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की थी।

बारामुला से ये हुआ बरामद

01 एके राइफल
01 एक एके मैगजीन
19 एके राइफल की गोलियां
01 यूबीजीएल
02 यूबीजीएल ग्रेनेड
02 दो चाइनीज पिस्टल
03 तीन ग्रेनेड
52 कारतूस पिस्टल के
06 मैगजीन पिस्टल की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed