जम्मू-कश्मीर: पीडीपी नेता के सुरक्षा कर्मियों पर हमला, राह-ए-मिलन से आर-पार हुए 14 लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राह-ए-मिलन से आर-पार हुए 14 लोग
पुंछ-रावलाकोट बस से चक्कां द बाग स्थित नियंत्रण रेखा के रास्ते 14 भारत-पीओके नागरिक आर-पार हुए। इस दौरान सुबह और शाम के समय स्पोर्ट्स स्टेडियम में जहां से बस सेवा चलती है, मार्मिक दृश्य रहा। वहीं लगातार चौथे हफ्ते पीओके प्रशासन की ओर से भारतीयों को परमिट जारी न किए जाने से कोई उस पार नहीं गया।
सोमवार को दोपहर बाद करीब 3.20 बजे चक्कां द बाग स्थित राह-ए-मिलन के गेट खोले गए। इस मौके पर सबसे पहले इस तरफ से 11 पीआके नागरिक पुंछ-रावलाकोट बस के जरिये नियंत्रण के उस पार गए। वहीं, उस पार से तीन लोग इस पार पहुंचे। इनमें एक पीओके नागरिक पहली बार भारत में बसे रिश्तेदारों से मिलने पहुंचा, जबकि दो भारतीय नागरिक रिश्तेदारों के पास डेढ़ माह बिता कर लौटे।