{"_id":"66f87ea87d68f461780b1944","slug":"attack-on-mother-son-rspura-news-c-274-1-rsp1001-101279-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: घर में घुसकर मां-बेटे पर हमला, नकाबपोश लुटेरे गहने ले फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: घर में घुसकर मां-बेटे पर हमला, नकाबपोश लुटेरे गहने ले फरार
Sun, 29 Sep 2024 03:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 29 Sep 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
अरनिया कस्बे के वार्ड 11 में शुक्रवार देर रात को हथियार के बल पर हुई लूट
मां-बेटा दोनों घायल, अस्पताल में उपचाराधीन
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। कस्बे के वार्ड नंबर 11 में शुक्रवार देर रात को हथियारों के बल पर लूट का मामला सामने आया है। जिसमें तीन नकाबपोश बदमाशों ने तेजधार हथियार से मां बेटे पर वार कर घायल किया है। पुलिस स्टेशन से महज 1 किलोमीटर की दूरी पर वारदात को अंजाम दिया गया है।
जानकारी के अनुसार आईटीबीपी कर्मी विजय कुमार निवासी वार्ड 11 के घर शुक्रवार देर रात को तीन नकाबपोश बदमाशों ने तेजधार हथियारों के बल पर उसकी पत्नी पिंकी कुमारी और बेटे विशेष कुमार (14) को गंभीर रूप से घायल कर लूट को अंजाम दिया है। पिंकी कुमारी ने बताया कि रोजाना की तरह वह अपने घर में सोए हुए थे। रात 12 बजे दरवाजा खटखटाने की आवाज आई। बिस्तर से उठते ही देखा कि तीन नकाबपोश बदमाश तेजधार हथियारों के साथ कमरे में खड़े थे। बता दें कि विजय कुमार इस समय घगवाल में तैनात है।
उन्होंने कहा कि बदमाशों ने उसे और उसके बेटे को पकड़ लिया और घर में सोना और नकदी देने की मांग करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने हथियारों से दोनों को घायल कर दिया। उन्होंने कहा कि बदमाशों ने सिर और हाथों पर वार करना शुरू कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद अलमारी से 50 ग्राम सोना लेकर बदमाश फरार हो गए। उन्होंने कहा कि वारदात के बाद पड़ोसियों को आवाज लगाई। इसके बाद पड़ोसी उनके घर में पहुंच गए। घायल अवस्था में उनको अस्पताल में पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया है। पिंकी कुमारी ने बताया कि घर के मुख्य गेट को अंदर से ताला लगाया होता है। उन्होंने कहा कि बदमाश छत के ऊपर बनी मोमटी के दरवाजे से अंदर घुसे हैं। इसके बाद उन्होंने वारदात को अंजाम दिया है। बेटे विशेष कुमार ने बताया कि तीनों नकाबपोश हमलावरों में से एक के हाथ में टैटू बना हुआ था, जिस पर कोई नाम लिखा था। नाम का पहला अक्षर जे से शुरू था। वहीं देर शाम उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
पुलिस स्टेशन से एक किलोमीटर दूर हुई वारदात, दो घंटे बाद पहुंची पुलिस
वार्ड 11 के पूर्व पार्षद जीत राज सैनी और स्थानीय निवासी स्वर्ण लाल ने कहा कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर दो घंटे तक नहीं पहुंच पाई थी। इसके चलते थाने में जाकर पुलिस को बताया गया। वहां पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने कहा कि थाने में फिलहाल कोई नहीं है। इसके चलते लोगों का आक्रोश बढ़ गया। उन्होंने कहा कि थाने में किसी प्रकार की भी सुनवाई नहीं हुई है। पुलिस की तरफ से इतनी बड़ी वारदात को लेकर ढीला रवैया अपनाया गया है। लोगों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही के चलते तीन नकाबपोश बदमाश हथियारों के बल पर मां-बेटे को जख्मी करने के बाद फरार हो गए। लोगों का कहना है कि पुलिस ने मामले में किसी प्रकार की गंभीरता नहीं दिखाई है।
इस मुद्दे पर थाना प्रभारी अरनिया रऊफ खान ने कहा कि पुलिस को मामले की जानकारी रात 1 बजे मिली। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। उन्होंने कहा कि पूछताछ के आधार पर तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। इनकी शिनाख्त रविवार को पीड़ितों से करवाई जाएगी।
वारदात का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
इरशाद अहमद राथर, एसपी हेडक्वार्टर