{"_id":"57fb18314f1c1b6e5228e83b","slug":"attack-on-jkedi-in-pompore-district-of-jammu-and-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"58 घंटे चला पांपोर में सेना का ऑपरेशन खत्म, 2 आतंकी ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
58 घंटे चला पांपोर में सेना का ऑपरेशन खत्म, 2 आतंकी ढेर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 12 Oct 2016 07:33 PM IST
विज्ञापन
EDI इमारत में आपरेशन जारी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के पांपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच तीसरे दिन भी मुठभेड़ अब खत्म हो गई है । पांपोर में बुधवार को भी सेना की ओर से आतंकियों को ढेर करने के लिए लगातार भारी गोलाबारी की गई है । खबरों के मुताबिक जवानों ने अब तक 2 आतंकियों को मार गिराया है। जानकारी के मुताबिक सेना के जवान इमारत में दाखिल होकर एक एक मंजिल की तलाशी ले रहे हैं। सेना के जवानों ने मारे गए दोनों आतंकियों के शव बरामद कर लिए हैं ।
सेना के जवानों ने इस सात मंजिली इमारत के एक एक कमरे की जांच करना शुरू किया है । सेना के जवान एहतियात के तौर पर हर एक कमरे की तलाशी ले रहे हैं । जानकारी के मुताबिक सेना के जवानों ने इमारत में मौजूद सभी आतंकियों को मार गिराया है । सेना के जवानों का ऑपरेशन करीब साढ़े तीन बजे के बाद खत्म हुआ है । इसके बाद से लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
#FLASH: Encounter between security forces and terrorists in Pampore (J&K), ends. Total of 2 terrorists killed.
— ANI (@ANI_news) October 12, 2016विज्ञापन
सेना के जवानों ने इस सात मंजिली इमारत के एक एक कमरे की जांच करना शुरू किया है । सेना के जवान एहतियात के तौर पर हर एक कमरे की तलाशी ले रहे हैं । जानकारी के मुताबिक सेना के जवानों ने इमारत में मौजूद सभी आतंकियों को मार गिराया है । सेना के जवानों का ऑपरेशन करीब साढ़े तीन बजे के बाद खत्म हुआ है । इसके बाद से लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है ।
विज्ञापन
सेना ने इमारत में दाखिल होने की कोशिश की
EDI इमारत में आपरेशन जारी
- फोटो : Amar Ujala
वहीं मंगलवार को शाम साढ़े पांच बजे आतंकियों ने फायरिंग की थी। माना जा रहा है कि आतंकियों ने पोजिशन बदलने के लिए फायरिंग की होगी। बुधवार सुबह सेना के जवानों ने इमारत में दाखिल होने की कोशिश की, लेकिन आतंकियों की ओर से हो रही भारी गोलाबारी के कारण सेना के जवानों को वापस बुला लिया गया ।
बिल्डिंग को लक्ष्य कर आईईडी, आरबीजीएल तथा यूबीजीएल भी दागे गए। सूत्रों का कहना है कि सेना बिल्डिंग को ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाना चाहती है ताकि आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। इसके बाद सेना ने पूरे इलाके में हेलीकाप्टरों से निगरानी शुरू की जिससे आतंकियों को भागने न दिया जाए। सोमवार को मुठभेड़ के दौरान दो जवान घायल हो गए थे। सूत्रों के मुताबिक हमले में 2 आतंकी शामिल थे जिन्हें मार गिराया गया है ।

इमारत में कई जगहों पर लगी आग
मोर्चा संभाले सेना के जवान
- फोटो : File Photo
गौरतलब है कि सोमवार को सात मंजिला इमारत में घुसने के बाद आतंकियों ने इमारत की एक मंजिल पर आग लगा दी थी। बिल्डिंग से धुआं निकलता देख फायर ब्रिगेड के पहुंचने पर आतंकियों ने इमारत में धमाका किया। साथ ही गोलीबारी की। इस पर दमकल कर्मियों ने भागकर जान बचाई।
इन्हीं कर्मचारियों ने सबसे पहले आतंकियों के इमारत में घुसे होने की सूचना पुलिस और सेना को दी थी। हमले के बाद सुरक्षा बलों ने पांच किलोमीटर के दायरे में घर-घर सर्च आपरेशन चलाया था।
गौरतलब है कि 20 फरवरी को भी आतंकियों ने इसी बिल्डिंग को निशाना बनाया था। तब 48 घंटे तक चले ऑपरेशन में दो सैन्य अफसर, तीन जवान शहीद हुए थे तथा संस्थान के एक कर्मचारी की मौत हो गई थी। तीन आतंकियों को मार गिराया गया था।

उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट करके घटना पर दुख जताया
Omar Abdullah
- फोटो : File Photo
हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के पूर्व मु्ख्यमंत्री और नेशनल कान्फ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट करके घटना पर दुख जताया । उमर ने ट्वीट में लिखा कि ईडीआई ने हमेशा कश्मीर के नौजवानों को अपने पैरों पर खड़ा होने की तालीम दी है जिस कारण इसे आतंकी पसंद नहीं करते। उमर ने लिखा है कि इस साल दूसरी बार इस इमारत पर हुआ हमला ये जाहिर करता है कि वे नहीं चाहते कि कश्मीर के नौजवान कभी भी आत्मनिर्भर हों ।
No wonder for the 2nd time this year they have attacked the institute. They want young Kashmiris to be subservient & bitter not self-reliant
— Omar Abdullah (@abdullah_omar) October 10, 2016
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन