फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   attack on five person in bisnah

Jammu News: दयोली गांव के पूर्व सरपंच सहित पांच लोगों पर जानलेवा हमला, तीन जीएमसी जम्मू रेफर

Wed, 29 May 2024 05:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 29 May 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
attack on five person in bisnah
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बिश्नाह के दयोली गांव में मंगलवार देर शाम को गांव के पूर्व सरपंच सहित परिवार के पांच अन्य लोगों पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल करने की वारदात सामने आई है। हमले में घायल हुए पूर्व सरपंच यशपाल शर्मा उर्फ बंबू, रशपाल शर्मा, रवि कुमार, सिता तथा बाबा राम शर्मा के परिवार जनों ने बताया कि गांव के रहने वाले कुछ लोगों ने किसी बात को लेकर मंगलवार दिन को भी उनके साथ हाथापाई करने की कोशिश की थी हमले में गंभीर रूप से घायल हुए पूर्व सरपंच यशपाल शर्मा उर्फ बंबू के परिजनों ने अपने पड़ोस में रहने वाले एक परिवार पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए बताया कि जैसे ही देर शाम को पूर्व सरपंच अपने घर के पास पहुंचे तभी उनके पड़ोस में रहने वाले एक परिवार ने कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर घात लगाकर सरपंच तथा उनके परिवार के चार अन्य सदस्यों पर लोहे की राड और तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया हमले में पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए बिश्नाह उप जिला अस्पताल लाया गया जहां पर तीन घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उनको जम्मू जीएमसी रेफर कर दिया गया बिश्नाह पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर तेजी से कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया बिश्नाह पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed