{"_id":"59ad543f4f1c1b0c278b5108","slug":"attack-on-crpf-rop-in-quazigund","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की ROP पर ग्रेनेड हमला, 4 जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की ROP पर ग्रेनेड हमला, 4 जवान घायल
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 04 Sep 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद सुरक्षाबलों के जवान
- फोटो : AMAR UJALA
जम्मू कश्मीर में एक बार फिर सीआरपीएफ जवानों की रोड ओपनिंग पार्टी को निशाना बनाया गया है। जानकारी के अनुसार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक रोड ओपनिंग पार्टी पर सोमवार शाम आतंकियों द्वारा ग्रेनेड हमला किया गया है।
विज्ञापन
इस हमले में सीआरपीएफ के 4 जवानों के घायल होने की सूचना है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल किया गया है। जानकारी के अनुसार इस हमले के बाद सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू कश्मीर पुलिस के तमाम जवान हमले की जगह पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
घटना के बाद से ही इस पूरे इलाके को सीज कर दिया गया है जिसके बाद जवानों द्वारा गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया है। वहीं अस्पताल में दाखिल किए गए सीआरपीएफ जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन