कश्मीर घाटी में सेना के काफिले पर आतंकी हमला, सेना के जवान घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को एक बार फिर निशाना बनाया है। जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने शनिवार को कश्मीर के श्रीनगर-बारामुला राजमार्ग पर सेना के एक काफिले पर फायरिंग की है। जानकारी के मुताबिक ये हमला दोपहर करीब 1 बजकर 10 मिनट पर हुआ है।
सूत्रों से मिली सूचना के अनुसार श्रीनगर बारामुला राजमार्ग पर सेना का एक काफिला दोपहर करीब सवा एक बजे बेमिना इलाके के जेवीसी अस्पताल के पास से गुजर रहा था। इस दौरान 2-3 आतंकियों की ओर से इस काफिले पर फायरिंग की गई है। आतंकियों की फायरिंग के बाद सेना के जवानों द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस हमले में सेना के कुछ जवानों के घायल होने की भी खबर है हालांकि सेना की ओर से इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आ सका है। आतंकी हमले की जानकारी मिलने के बाद से ही सेना और अन्य एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
आतंकियों की तलाश में गहन तलाशी अभियान
जानकारी के अनुसार इस हमले में घायल सेना के जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल किया गया है। हालांकि सेना की ओर से अब तक घायल जवानों की संख्या के विषय में कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिल सकी है।
घटना के बाद से इस पूरे इलाके को घेर कर सेना के जवानों द्वारा आतंकियों की तलाश में गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सूचना के मुताबिक मौके पर सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के कई शीर्ष अधिकारी भी पहुंच चुके हैं।