{"_id":"6282b3b9a8815476e27fd33a","slug":"attack-jammu-city-news-jmu2599623125","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशी तस्करों का पुलिस पर हमला, एसएचओ समेत आठ कर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवेशी तस्करों का पुलिस पर हमला, एसएचओ समेत आठ कर्मी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। उधमपुर की तरफ जा रहे मवेशी तस्करों ने दस्तावेज मांगने पर नाका टीम पर हमला कर एसएचओ समेत आठ पुलिस कर्मियों को घायल कर दिया है। यह वारदात रविवार रात एक बजे बन टोल प्लाजा पर लगाए गए नाके पर अंजाम दी गई। इसमें 40 से अधिक तस्कर लाठियों के साथ शामिल थे। बाद में वे अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में कामयाब रहे। वहीं, पुलिस कर्मियों ने भी भाग कर जान बचाई है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर आठ से दस मवेशियों को कब्जे में लिया है।
जानकारी के अनुसार रविवार रात एक बजे तस्करों का दल 35-40 मवेशियों के साथ जम्मू की ओर से बन टोल प्लाजा पर पहुंचा। यहां पर एडीसी राकेश दुबे और एसएचओ नगरोटा की टीम ने नाका लगाया हुआ था।
पुलिस ने उन्हें रोका और मवेशियों को ले जाने की अनुुमति का दस्तावेज दिखाने के लिए कहा। इस पर वह भड़क गए और सभी ने लाठियों से पुलिस और प्रशासनिक टीम हमला बोल दिया। पुलिस कर्मी अचानक हुए हमले से भागने के लिए मजबूर हो गए। नगरोटा के एसएचओ विश्व प्रताप वहीं पर डटे रहे। हमले में एसएचओ समेत आठ पुलिस कर्मी घायल हो गए। वहीं, तस्कर अंधरे का फायदा उठाते हुए मवेशियों सहित भागने में कामयाब रहे। पुलिस सिर्फ आठ से दस मवेशियों को ही कब्जे में ले पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। नगरोटा के एसएचओ का कहना है कि तस्करों की संख्या काफी ज्यादा थी। रात का समय होने के कारण वह फरार हो गए। सबके पास लाठियां थीं।