फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   attack case : youth dead after two day

Jammu News: खेत में बकरियां चराने को लेकर हुए हमले में घायल जगदीश की दो दिन बाद मौत

Sat, 27 Jul 2024 06:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 27 Jul 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
attack case : youth dead after two day
आरोपी महिला गिरफ्तार, दो अन्य अब भी फरार, पिंडी सरोचा में पिता-पुत्र पर किया था हमला
विज्ञापन

पहले दिन से वेंटिलेटर पर था जगदीश, शुक्रवार रात 9 बजे ली अंतिम सांस
दो अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए की जा रही जगह-जगह छापेमारी

संवाद न्यूज एजेंसी

अरनिया। पिंडी सरोचां में बकरियां चराने खेत में गए पिता-पुत्र पर हमला करने के मामले में घायल युवक की दो दिन बाद मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने शुक्रवार को जगमोहन सिंह की पत्नी आशु देवी को गांव कूल कलां से गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार जगदीश राज बुधवार को हमले में बुरी तरह से घायल हो गया था, जबकि उसके पिता मनोहर लाल ने भागकर अपनी जान बचाई थी। लोगों की मदद से घायल को जीएमसी जम्मू में दाखिल करवाया था। वहां पर उसका इलाज चल रहा था। जगदीश राज पहले दिन से ही वेंटिलेटर पर था। शुक्रवार शाम 9 बजे उसने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बुधवार को पिंडी सरोचां में जगदीश राज पुत्र मनोहर लाल पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने जगमोहन सिंह को गांव असलम चक से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुलिस को सूचना मिली कि जगमोहन सिंह की पत्नी आशु देवी किसी गाड़ी में बैठकर अरनिया की तरफ जा रही है। पुलिस ने विशेष नाका लगाकर आशु देवी को गांव कूल कलां से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा उसे थाने ले जाया गया है। वहां पर उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं दूसरी ओर हमले के दो अन्य आरोपी सोहनलाल और गारा राम अभी भी फरार चल रहे हैं। पुलिस निरंतर उनको पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। मगर वह अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।

अरनिया थाना प्रभारी रऊफ खान ने बताया कि पकड़े हुए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं दूसरी ओर दो अन्य आरोपियों की धरपकड़ में छापेमारी की जा रही है। वह जल्द ही पुलिस की हिरासत में होंगे।

यह है मामला

दो दिन पहले गांव पिंडी सरोचां में चार लोगों ने मिलकर जगदीश राज पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया था। इसमें जगदीश राज के सिर पर गंभीर चोटें आई थी। इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। हमलावर मौके से फरार हो गए थे। स्थानीय लोगों ने जगदीश राज को अस्पताल पहुंचाया था। जीएमसी जम्मू में उसका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान जगदीश राज की मौत हो गई है। क्षेत्र में दिनदहाड़े इतनी बड़ी वारदात को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है। गांव में जगदीश राज की मौत की खबर पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में सन्नाटा छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed