फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Attached property terrorist Almas sitting in Pakistan, carried out many incidents valley

आतंक पर शिकंजाः पाकिस्तान में बैठे आतंकी अलमास की संपत्ति कुर्क, घाटी में कई घटनाओं को दे चुका है अंजाम

Fri, 16 Jun 2023 10:29 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, कश्मीर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 16 Jun 2023 10:29 AM IST
सार

दिवेर लोलाब का रहने वाला आतंकी अलमास रिजवान खान घाटी पाकिस्तान में बैठकर घाटी में आतंकी घटनाओं को बढ़ावा देने में सक्रिय है। वह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के लिए रणनीतिकार की भूमिका अदा कर रहा है।

विज्ञापन
Attached property terrorist Almas sitting in Pakistan, carried out many incidents valley
एसआईयू की टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए आतंकी अलमास रिजवान खान की 26 कनाल जमीन कुर्क कर ली। वह 1990 में पाकिस्तान चला गया था। उसके बाद वहीं से कश्मीर घाटी में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल है।

विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह के दौरान यह तीसरा मौका है जब सुरक्षाबलों की टीम ने आतंकियों और अलगवादियों के खिलाफ कुर्की की कारर्वाई की है।बताया जाता है कि दिवेर लोलाब का रहने वाला आतंकी अलमास रिजवान खान घाटी पाकिस्तान में बैठकर घाटी में आतंकी घटनाओं को बढ़ावा देने में सक्रिय है।
विज्ञापन


वह आतंकी संगठन लश्कर -ए-ताइबा के सहयोगी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के लिए रणनीतिकार की भूमिका अदा कर रहा है। वह जम्मू-कश्मीर की शांति के लिए खतरा बना हुआ है। उसकी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने दिवेर लोलाब इलाके में स्थित 26 कनाल और 4 मरला भूमि कुर्क की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके खिलाफ कुपवाड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज प्राथिमकी की जांच करने के बाद एसआईयू ने तीन अलग-अलग स्थानों से 26 कनाल और 4 मरला भूमि की पहचान कर उसकी कुर्की कर ली।

वटाली की 17 संपित्तयां की गई थीं जब्त

पिछले सप्ताह एनआईए ने आतंकी फंडिंग मामले में तिहाड़ में बंद जहूर अहमद वटाली की कश्मीर घाटी में 17 संपित्तयां कुर्क की थीं। इसके अलावा 13 जून को हुर्रियत (जी) के प्रवक्ता अकबर खांडे की श्रीनगर में दो संपत्तियां भी जब्त की गई थीं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed