फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ATMS ONLY DISPENSING 2000 RS NOTES AFTER NOTEBAN

नोटबंदी: ATM से निकल रहे सिर्फ 2000 के नोट, लोगों को फजीहत

Sat, 10 Dec 2016 04:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 10 Dec 2016 04:32 PM IST
विज्ञापन
ATMS ONLY DISPENSING 2000 RS NOTES AFTER NOTEBAN
एटीएम से निकल रहे 2000 के नोट - फोटो : Demo Pic.
नोटबंदी के बाद जम्मू के अधिकतर बैंकों में भले ही नकदी लेने की दिक्कतें खत्म हो रही हैं, लेकिन कई इलाकों में एटीएम में कैश न होने से लोगों को अब भी परेशान होना पड़ रहा है। ज्यादातर एटीएम से दो हजार रुपये के नोट ही निकल पाते हैं, जिसकी वजह से कम पैसे निकलवाने वालों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन



वेयर हाउस नेहरू मार्केट जेएंडके बैंक के एटीएम से भी शुक्रवार को दो हजार रुपये के नोट ही निकले। डोगरा चौक स्थित एसबीआई बैंक, टाउन हाल में जेएंडके बैंक के एटीएम में भी पैसा नहीं है। इसके अलावा अन्य बैंकों में पैसे हैं तो वहां पर नोटों की बाध्यता है, जिसकी वजह से लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के पचास दिन का समय मांगने में से 31 दिन पूरे हो चुके हैं। शादी ब्याह, या किसी अन्य जरूरी काम के लिए बड़ी राशि निकलवाने वालों के लिए अब भी दिक्कतें कम नहीं हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटबंदी के बाद लोगों को गुमराह कर निशाना बना रहे ठग

ATMS ONLY DISPENSING 2000 RS NOTES AFTER NOTEBAN
लोगों को निशाना बना रहे हैं ठग - फोटो : demo pic
नोटबंदी के बाद बैंकों में पहुंच रहे आम लोगों को गुमराह करने के लिए ठग भी सक्रिय हो गए हैं। सैनिक कालोनी में स्टेट बैंक आफ इंडिया की ब्रांच में शुक्रवार को ठगी के तीन मामले हुए। एक मामले में युवक की जेब काट ली गई और दो अन्य मामलों में भी बैंक से करीब पचास हजार रुपये निकाल लिए गए।

पुलिस ने बैंक के एक अस्थायी कर्मचारी को पूछताछ के लिए पकड़ा है। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है। नोटबंदी के कारण बैंक में पूर्व सैनिक व आम लोगों की लंबी कतारें सुबह से लगनी शुरू हो गई थीं। इस बीच एक युवक की पिछली जेब से पर्स उड़ा लिया गया।

युवक नवनीत कुमार ने बताया कि वह दोपहर 12 बजे के करीब बैंक शाखा में पहुंचा। बैंक में चेक से रुपये निकालने थे। उसके पर्स में पहले से सेलरी के करीब दस हजार रुपये के नए नोट थे। चेक से रकम निकालकर जब वह बाहर निकला और पैसा रखने के लिए पर्स निकालना चाहा तो जेब में पर्स नहीं था। 

पूर्व सैनिक से हजारों रूपए की ठगी

ATMS ONLY DISPENSING 2000 RS NOTES AFTER NOTEBAN
पूर्व सैनिक से हजारों रूपए की ठगी - फोटो : Demo Pic.

पूर्व सैनिक जे सिंह बैंक में बैंक में पेंशन लेने आए थे। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उनका फार्म भरा और बताया कि फार्म के साथ आधार कार्ड की कापी भी लगानी है। वे आधार कार्ड की कापी लेकर लौटे तो कुर्सी पर बैठा कर्मचारी मौजूद नहीं था। जे सिंह की तरह ही उनके साथ मौजूद एक अन्य पूर्व सैनिक से भी उस व्यक्ति ने ठगी की।

उन्होंने बताया कि उस समय बैंक मैनेजर छुट्टी पर थे। महिला असिस्टेंट मैनेजर को चार्ज दिया गया था। बैंक में तीन अतिरिक्त महिला कर्मचारी भी थीं। सुरक्षा गार्ड वहां मौजूद नहीं था। पुलिस के अनुसार बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे से अस्थायी कर्मचारी को पकड़ा गया है।

हेराफेरी व रुपये की ठगी की गई है। शनिवार को बैंक खुलने के बाद दोबारा से कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी की फुटेज देखी जा रही है और बैंक कर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed