{"_id":"656f278b6b67fab1560f4f27","slug":"atleast-four-kerala-residents-killed-and-2-injured-after-vehicle-skids-off-road-on-zojila-pass-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: श्रीनगर-लेह हाईवे पर जोजिला दर्रे के पास पर्यटकों की कैब खाई में गिरी, चालक समेत 5 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: श्रीनगर-लेह हाईवे पर जोजिला दर्रे के पास पर्यटकों की कैब खाई में गिरी, चालक समेत 5 की मौत
Wed, 06 Dec 2023 12:17 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:17 PM IST
सार
जोजिला दर्रे पर श्रीनगर-लेह हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया है। जोजिला दर्रे पर वाहन के सड़क से फिसल कर खाई में गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
zozila pas accident
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर पर्यटकों के एक दल को ले जा रही कैब (जेके 04सी/5801)मंगलवार बर्फ पर फिसलकर खाई में गिर गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। मरने वालों में कैब का चालक भी शामिल है। ये सभी पर्यटक केरल के पलक्कड़ जिले के रहने वाले हैं। घायलों को सोनमर्ग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि गांदरबल जिले में जोजिला दर्रे के पास एक मोड़ पर पर्यटकों को ले जा रही कैब बर्फ पर फिसल गई। एक मोड़ पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। दुर्घटना के तुरंत बाद दो शव बरामद कर लिए गए, जबकि बचाव दल को अन्य तीन शवों का पता लगाने के लिए बर्फ से ढके इलाके में कई घंटों तक खोजबीन करनी पड़ी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान केरल के पल्लकड़ इलाके के रहने वाले सुदेश, अनिल, राहुल, विग्नेश और गांदरबल निवासी उनके ड्राइवर एजाज अहमद के रूप में की गई है।
विज्ञापन