{"_id":"592371f9aebc525765f4b864ecd05d5e","slug":"at-least-nine-people-have-been-picked-up-in-shopian-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी सफलता, हिजबुल के दस आतंकी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी सफलता, हिजबुल के दस आतंकी गिरफ्तार
अमृतपाल सिंह बाली/ अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Mon, 29 Feb 2016 01:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना ने दक्षिणी कश्मीर के शोपिंया से हिजबुल के लगभग 9 ओवर ग्राउंड वर्करों को गिरफ्तार किया है। इस सभी 9 ओवर ग्राउंड वर्करों को शोपिंया जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से रविवार को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तार किए गए ओवर ग्राउंड वर्करों में दो सगे भाई भी शामिला हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए ओजीडब्लू में हिजबुल का जिला कमांडर आदिल अहमद का भाई भी गिरफ्तार किया गया है। हिजबुल कश्मीर में सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाला सक्रिय आतंकी संगठन है।
विज्ञापन
शोपिंया से गिरफ्तार किए गए ओजीडब्लू में जाकिर अहमद भट, सज्जाद अहमद मल्ला, जुबैर अमहद मल्ला निवासी मालदार गांव से, तरवांगम गांव से बिलाल अहमद पारा, जहूर अहमद भट, वहीं हफकोरा गांव से फारुख अहमद ठोकर, आशिक अहमद भट, मुदस्सर अहमद ठोकर, अल्ताफ अहमद भट शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक इन सभी से पूछताछ की जा रही है। साथ इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हिजबुल के मॉडयूल में और कौन लोग शामिल हैं।