{"_id":"62d8563d72e2e555092c3129","slug":"assistant-engineer-arrested-for-taking-two-thousand-bribes-demanded-money-from-the-contractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार: असिस्टेंट इंजीनियर दो हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, ठेकेदार से मांगे थे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार: असिस्टेंट इंजीनियर दो हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, ठेकेदार से मांगे थे रुपये
Thu, 21 Jul 2022 12:53 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:53 AM IST
सार
अधिकारी ने बताया कि एसीबी को ठेकेदार ने शिकायत की। इसमें उसने आरोप लगाया कि मुश्ताक अहमद 7,000 रुपये की सीडीआर राशि जारी करने के लिए 2,000 रुपये की रिश्वत की मांग रहा है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने ग्रामीण विकास विभाग (आरईडब्ल्यू) उप-मंडल अवंतीपोरा (पुलवामा) के असिस्टेंट इंजीनियर मुश्ताक अहमद को दो हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि एसीबी को मिली शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मुश्ताक अहमद 7,000 रुपये की सीडीआर राशि जारी करने के लिए 2,000 रुपये की रिश्वत की मांग रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वह एक ठेकेदार है और ब्लॉक अवंतीपोरा (पुलवामा) के विकास संबंधी कायों का ठेका लेता है। शिकायतकर्ता ने डांगरपोरा, पडगामपोरा (पुलवामा) में पंचायत घर के चारों ओर दीवार/गेट में सुधार करे के काम के बदले सीडीआर जमा की थी।
विज्ञापन
इसके बदले में असिस्टेंट इंजीनियर ने रिश्वत की मांग की। शिकायत पर एसीबी ने जाल बिछाया और आरोपी को दो हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।