{"_id":"602217e238158619302b75d8","slug":"assembly-elections-in-jammu-and-kashmir-may-be-held-in-october-november-plans-to-complete-delimitation-in-june","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: अक्तूबर-नवंबर में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, जून में परिसीमन पूरा करने की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: अक्तूबर-नवंबर में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, जून में परिसीमन पूरा करने की योजना
Tue, 09 Feb 2021 10:34 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 09 Feb 2021 10:34 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में सात विधानसभा क्षेत्रों को बढ़ाने के लिए गठित परिसीमन आयोग की गतिविधियां तेज हो गई हैं। राज्य के पांच सांसदों के साथ पहली बैठक 18 फरवरी को बुलाई गई है। आयोग का एक साल का कार्यकाल पांच मार्च को समाप्त हो रहा है। ऐसे में परिसीमन की कार्रवाई को पूरा करने के लिए कार्यकाल बढ़ाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार जून में परिसीमन को पूरा कर इस साल के अंत तक चुनाव कराए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 के तहत प्रदेश में विधानसभा क्षेत्रों का परिसीमन कर सात विधानसभा क्षेत्रों को बढ़ाया जाना हैं। आयोग की अध्यक्ष जस्टिस रिटायर्ड रंजना प्रकाश देसाई ने जम्मू-कश्मीर के पांच लोकसभा सांसदों केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, जुगल किशोर शर्मा, डॉ. फारूक अब्दुल्ला, मो. अकबर लोन और हसनैन मसूदी को विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन पर चर्चा करने के लिए 18 फरवरी को सुबह साढ़े ग्यारह बजे नई दिल्ली के अशोक होटल में बैठक में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः तो अपनों ने ढहाया किला! अब्दुल्ला के गढ़ में गुपकार को मिली हार, गठबंधन हुआ सेंधमारी का शिकार
विज्ञापन
बैठक में आयोग के सदस्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्र, राज्य चुनाव आयुक्त केके शर्मा भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि पांच मार्च 2021 को परिसीमन आयोग की चेयरमैन रंजना प्रकाश देसाई का एक साल का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।
यह भी पढ़ें- Ghulam Nabi Azad: पढ़िए ब्लॉक स्तर की राजनीति से लेकर आजाद का अब तक का सियासी सफर, ऐसे बने कांग्रेस के सिरमौर
24 सीटें पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर के लिए आरक्षित रहेंगी
जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 के तहत प्रदेश में विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन के बाद सीटों की कुल संख्या बढ़कर 114 हो जाएगी। हालांकि, 24 सीटें पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर के लिए आरक्षित रहेंगी और 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा।