फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   assembly election in j&k

जानिए, जम्मू में क्या-क्या सपने दिखा गए शाह?

Tue, 26 Aug 2014 02:17 AM IST
Updated Tue, 26 Aug 2014 02:17 AM IST
विज्ञापन
assembly election in j&k

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पाक गोलाबारी के पीडितों का दर्द बांटने की कोशिश की। उन्होंने शरणार्थी शिविरों में बार्डर के गांवों से विस्थापित हुए लोगों से मुलाकात की और समस्याओं से रूबरू हुए। पीड़ितों ने उन्हें ज्ञापन भी सौंपा।

विज्ञापन


आरएसपुरा और स्लैड में बार्डर के 27 गांवों के विस्थापितों ने पांच मरले के प्लाट की मांग की और पाकिस्तान को करार जबाव देने पर भी जोर दिया। शाह ने केंद्र सरकार द्वारा हर संभव मदद मुहैया कराने और पैकेज के लिए कार्ययोजना बनाकर काम का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात कर तुंरत मदद पहुंचाने का उपाय करेंगे। पीओके से विस्थापित हुए लोगों को मताधिकार के मुद्दे पर उन्होंने रियासत की नेकां-कांग्रेस गठबंधन सरकार को घेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ वादे किए कुछ पर दिया आश्‍वासन

assembly election in j&k

शाह ने कहा कि अपने ही नागरिकों को मताधिकार नहीं दिया जाना उनके साथ अन्याय है। आरएसपुरा के शिविर में अब्दुल्लियां गाव के सरपंच ने पाक से रोज हो रही गोलाबारी से शाह को अवगत कराया।

विस्थापितों ने कहा कि वे 1947 से अबतक शरणार्थी के रूप में ही रह रहे हैं। उन्हें न तो सुविधाएं मिलीं और न ही मताधिकार। विस्थापितों में 1947, 1965 और 1971 के लोग हैं।

पाकिस्तान गोलाबारी कर हर साल कैंपों में आने को विवश कर देता है। यूपीए सरकार ने इन्हें पास के शहरों में पांच मरले का प्लाट देने का वादा किया था ताकि पाक गोलाबारी की स्थिति में रात गुजारने का ठिकाना मिल सके। लेकिन यह वादा पूरा नहीं हुआ।

यहां न आते तो नहीं जान पाते सबका दर्द

assembly election in j&k

ताजा गोलाबारी ने सीमांत ग्रामीणों को फिर कैंपों में पहुंचा दिया है। उनके बच्चों की पढ़ाई बाधित है। करोटोना, नई बस्ती, लाइयां, चंदूचक, बेगा, बेरा, रायपुर सजदा समेत ताम गांवों के विस्थापितो का दर्द एक जैसा ही है।

स्लैड के शिविर त्रेवांऔर रंग के विस्थापित अमित शाह से मिले। शाह ने कहा कि वह अगर इन शिविरो में नही आते तो घरों को छोड शिविरों में आए सीमांत ग्रामीणों के साथ बातचीत नहीं सुनने पर उन्हें समस्या की जानकारी गहराई से नहीं हो पाती।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने स्पष्ट शब्दों में पाकिस्तान की और गोलाबारी करने पर कड़ा जबाव देने के लिए कहा गया है। सीमापर तैनात जवान पाकिस्तान की गोलबारी का मुहतोड़ जबाव दे रहे हैं।

क्षेत्र की बेहतरी के लिए सौंपा ज्ञापन

assembly election in j&k

राज्य के 1947, 1965, 1971 के रिफ्यूजियों की समस्याओं का भाजपा चरणबंद ढंग से समाधान करेगी जिसके लिए समय लगेगा। देश के लोगों ने लोकसभा के चुनावों में भाजपा को पूर्ण बहुमत देकर ताकत दी है जिसका आनेवाले समय में लाभ मिलेगा।

भाजपा महासचिव जेपी नड्डा, राम माधव, जम्मू कश्मीर के प्रभारी अविनाश राय खन्ना, आर पी सिंह, प्रदेस भाजपा अध्यक्ष सांसद जुगल किशोर शर्मा, अशोक खजूरिया भी शाह के साथ थे। भाजपा के  सुचेतगढ विधायक चौ शाम लाल, आरएस पुरा विधायक प्रौ गारु राम, बिश्नाह के विधायक अश्विनी शर्मा ने सीमावर्ती क्षेत्र के लोगो की बेहतरी के लिए अमित शाह को ज्ञापनपत्र सौंपा।

ज्ञापनपत्र  में पाकिस्तान की गोली से मारे जानेपर दस लाख व घायल को दो लाख रुपये राशि मुहैया करवाने की मांग की गई। सुरक्षित स्थानों पर मकान बनाकर देने के साथ सीमांत क्षेत्र में रहने वाले युवा वर्ग के लोगो को सेना में भर्ती करने के साथ एलओसी की तर्ज पर अंतरराष्ट्रीय सीमांत गांव में रहने वाले ग्रामीणों सुबिधाएं मुहैया करवाने की की मांग की। रिफ्यूजियों का वन टाईम सैटलमेंट की भी मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed