फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   assembly election in j&k

प्रचार में उतरेगी मोदी समेत 40 भाजपा नेताओं की फौज

Thu, 06 Nov 2014 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 06 Nov 2014 12:58 AM IST
विज्ञापन
assembly election in j&k

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के 40 केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं की फौज जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए आएगी। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं जम्मू कश्मीर के सह प्रभारी आर पी सिंह का कहना है कि रियासत के चुनाव को पार्टी पूरी गंभीरता से ले रही है और चुनाव प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

विज्ञापन


सिंह का कहना है कि जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो मुख्य रूप से आएंगे ही। उनके समेत चालीस नेताओं जिसमें केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं भी बारी बारी से आएंगे। उनका कहना है कि प्रथम चरण के नामांकन के आखिरी दिन के बाद अब दौरों का दौर शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


पार्टी नेताओं के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी के अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह वित्त और रक्षा मंत्री अरुण जेटली, मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी, अल्पसंख्यक मामलों की केंद्रीय मंत्री नजमा हेप्तुला, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, मुख्तार अब्बास नकवी, शाहनवाज हुसैन, पार्टी महासचिव जे पी नड्डा, राम माधव आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी चुनाव प्रचार के लिए पहुंचेंगे। केंद्रीय राज्य मंभी डा. जितेंद्र सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सांसद एवं प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा जोरशोर से चुनाव प्रचार में पहले से जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed