बसपा ने 55 उम्मीदवारों की सूची जारी की, देखें नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा ने मंगलवार को रियासत चुनाव के लिए पहली सूची जारी की। इसमें 55 उम्मीदवारों के नाम हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तथा राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप ने सूची जारी करते हुए दावा किया कि पार्टी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी। पार्टी ने कठुआ से सोमराज मजोत्रा, नगरोटा से राकेश वजीर, मढ़ से अशोक भगत, सांबा से सोमनाथ पूर्व एमएलए, बिश्नाह से भारत भूषण कुंडल, विजयपुर से जगदीश राज वर्मा, आरएस पुरा से अजब सिंह मोटन, रियासी से ठाकुर करण सिंह, अखनूर से राज कुमार भगत, सुचेतगढ़ से डा. हरजीत प्रजापति को टिकट दिया।
वहीं गांधीनगर से स. रवींद्र सिंह पप्पू, रामनगर से प्रो.सुखमचंद, जम्मू वेस्ट से मोहिंद्र कश्यप, उधमपुर से स.रंजीत सिंह, चिनैनी से एडवोकेट मोहिंद्र अत्री, बसोहली से खादिम हुसैन वानी, बिलावर से नरेश कुमार, बनी से डा.रमजान हुसैन, नौशहरा से एडवोकेट हक नवाज, राजोरी से शराफत अली, दरहाल से शिराज मिर्जा को उम्मीदवार बनाया।
रायपुर दोमाना से बिहारी लाल डिंगरा, सुरनकोट से नसीर उल इस्लाम अहमद, पुंछ से अशफाक अहमद, मेंढर से मोहम्मद शरीफ खान, रामबन से अमित लेंहगे,बनिहाल से मोहम्मद अली सुहेल, भद्रवाह से संजय भगत, किश्तवाड़ से देसराज भगत, डोडा से चुनीलाल, इंदरबल से ज्योति प्रकाश भगत, बांदीपोरा से जावेद अहमद मीर, सोनावारी से इम्तियाज अहमद गोजरी, गांदरबल से गुलाम अहमद भट्ट, गुलमर्ग से मोहम्मद सफी, बिजबिहड़ा से मुश्ताक अहमद शेख, डोरू से मोहम्मद अमीन भट्ट, कोकरनाग से तांतरे शरीफ, शंगस से डा.मोहम्मद अशरफ हकीम, कुलगाम से मोहम्मद हाशन मीर, पुलवामा से अथर सैयद अंगराली को उम्मीदवार बनाया।
वहीं राजपुरा से मोहम्मद याकूब गनी, लंगेट से गुलाम अहमद शाह, लोलाब से गुलाम नबी शाह, बारामुला से पीर शहजाद, सोपोर से मोहम्मद मकबूल आथर, पटटन से आशिक हुसैन लोन, तराल से शबीर अहमद शाह, संगरामा से शमीमा बेगम, अमिरकदल से खुर्शीद अहमद मलिक, सोनवार से नजीर अहमद गनेई, बडगाम से मोहम्मद शफी भट्ट, चंडुरा से अब्दुलरशीद गनेई, हीरानगर से पूरणचंद, मरवाह से सफीया अख्तर को टिकट दिया है। प्रेस क्लब में प्रत्याशियों के ऐलान के वक्त प्रकाश भारती प्रभारी पंजाब, चौधरी गुरनाम सिंह, प्रभारी जम्मू कश्मीर, जम्मू कश्मीर प्रधान तुलसी दास लंगेह आदि उपस्थित रहे।