फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   assembly election in j&k

गोलियों के साये में जीने वाले सबसे 'बड़े' मतदाता

Wed, 05 Nov 2014 12:22 PM IST
Updated Wed, 05 Nov 2014 12:22 PM IST
विज्ञापन
assembly election in j&k

भले ही शांत क्षेत्रों में मतदान ज्यादा होने की संभावनाएं होती हैं, लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि जम्मू-कश्मीर के बार्डर क्षेत्रों में गोलियों के साए में जीने वाले लोग अपने मताधिकार को लेकर ज्यादा जागरूक होते हैं।

विज्ञापन


साल 2008 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में सात ऐसे क्षेत्र थे, जहां 80 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ। यह सातों क्षेत्र सीमावर्ती इलाकों के हैं। इस बार जिस तरह के रुझान देखने को मिल रहे हैं, उससे इस बार भी मतदान ज्यादा होने की संभावना है।
विज्ञापन


मतदान के मामले में सीमांत क्षेत्र के लोगों ने रिकार्ड मतदान कर मिसाल तो कायम की ही है, इस बात का एहसास भी सरकारों को कराया है कि वे अपनी जिम्मेदारी पूरी निभा रहे हैं आप भी निभाइये।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीमांत क्षेत्र के मतदाता करते हैं सबसे ज्यादा मतदान

assembly election in j&k

इनमें जम्मू संभाग की पांच और कश्मीर संभाग की दो सीटें शामिल हैं। जम्मू संभाग में मढ़, सुचेतगढ़, छंब, विजयपुर और अखनूर शामिल है, जबकि कश्मीर संभाग में करनाह और उड़ी इस सूची में शुमार है।

इनमें से चार विधानसभा क्षेत्र जम्मू जिले के हैं, जबकि सांबा, कुपवाड़ा और बारामुला का एक-एक विस क्षेत्र शामिल है। सर्वाधिक मतदान वाले क्षेत्रों में कांग्रेस को सबसे ज्यादा लाभ मिला है।

इनमें कांग्रेस के तीन और भाजपा और नेशनल कांफ्रेंस के दो-दो उम्मीदवार विजयी रहे। जम्मू और श्रीनगर शहर के लोग भले ही पढ़ाई के मामले में अन्य जिलों से आगे हों, लेकिन चुनाव में अपने मताधिकार का उपयोग करने के मामले में मढ़ विधानसभा क्षेत्र सबसे ज्यादा जागरूक है।

श्रीनगर वाले करते हैं सबसे कम मतदान

assembly election in j&k
पिछले विधानसभा चुनाव 2008 के आंकड़ों पर गौर करें तो रियासत की कुल 87 विधानसभा क्षेत्रों में मढ़ विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 83.44 फीसदी मतदान हुआ।


हालांकि जहां तक सबसे कम मतदान होने का सवाल है तो सात सबसे कम मतदान वाले विधानसभा क्षेत्र कश्मीर संभाग के ही रहे, जहां अलगाववादियों का दबदबा है। खासकर इनमें छह विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर जिले के हैं।

आतंक प्रभावित क्षेत्र बारामुला का सोपोर भी कम मतदान वाले विधानसभा क्षेत्र में रहा, लेकिन इसी जिले के बार्डर वाला उड़ी विधानसभा क्षेत्र सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत वालों की सूची में शुमार है।

सबसे ज्यादा मतदान करने वाले विस क्षेत्र

assembly election in j&k
सबसे ज्यादा मतदान करने वाले विस क्षेत्र
मढ़ (जम्मू)83.44 फीसदी
सुचेतगढ़ (जम्मू)82.84 फीसदी
उड़ी (बारामूला)81.58 फीसदी
छंब (जम्मू)81.56 फीसदी
विजयपुर (सांबा)81.19 फीसदी
अखनूर (जम्मू)80.87 फीसदी
करनाह (कुपवाड़ा)80.41 फीसदी
    
सबसे कम मतदान करने वाले विस क्षेत्र
हब्बाकदल (श्रीनगर)11.58 फीसदी
अमीराकदल (श्रीनगर)14.95 फीसदी
जादीबल (श्रीनगर)17.30 फीसदी
खनयार (श्रीनगर)17.41 फीसदी
सोपोर (बारामुला)19.96 फीसदी
बटमालू (श्रीनगर)20.51 फीसदी
ईदगाह (श्रीनगर)22.07 फीसदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed