फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   assembly election in j&k

भाजपा के छह विधायकों ने की बगावत, बदलेंगे पाला

Wed, 05 Nov 2014 12:03 PM IST
Updated Wed, 05 Nov 2014 12:03 PM IST
विज्ञापन
assembly election in j&k

विज्ञापन

पहली सूची जारी होने के बाद भाजपा में शुरू हुआ बगावत मंगलवार को और तेज हो गया। क्रास वोटिंग करने वाले जिन छह विधायकों के पार्टी ने टिकट काटे हैं, वे चुनाव मैदान में उतरने के लिए अन्य दलों के संपर्क में हैं।

इस बीच कठुआ में नाराज कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय में तालाबंदी कर दी। आरएस पुरा में पार्टी नेतृत्व का पुतला फूंका गया। उधमपुर में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा ने इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन


रायपुर दोमाना के विधायक भारत भूषण तथा रियासी के बलदेव राज के पार्टी छोड़ने के संकेत मिले हैं। भारत भूषण की पैंथर्स पार्टी तथा बलदेव राज की पीडीपी और पैंथर्स पार्टी दोनों से बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरएस पुरा के विधायक गारू राम ने पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है। कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने धोखा किया है। कठुआ जिले में टिकट कटने से गुस्साए विधायकों ने चुनाव लड़ने के संकेत दे दिए हैं।

असंतुष्टों ने कठुओं में कार्यालय में की तालाबंदी

assembly election in j&k

बसोहली विधायक जगदीश राज सपोलिया कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं वहीं बनी विधायक मास्टर लाल चंद और हीरानगर विधायक दुर्गादास ने गेंद कार्यकर्ताओं के पाले में डाल दी है।

रायपुर दोमाना से विधायक भारत भूषण का कहना है कि पार्टी पदाधिकारियों के एक ग्रुप ने अपने लोगों को फिट करने के लिए सारी साजिश रची। हाईकमान को जमीनी स्तर की गलत जानकारी दी गई। उन्होंने पार्टी नेता निर्मल सिंह पर साजिश का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि उनका पैंथर्स पार्टी में जाना लगभग तय है। इसकी नौ नवंबर को औपचारिक घोषणा हो सकती है। रियासी से विधायक बलदेव राज ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र से 173 पोलिंग स्टेशनों के प्रतिनिधियों ने चुनाव में उतरने के लिए दबाव बनाया है। उनकी पहली प्राथमिकता पीडीपी फिर पैंथर्स और बाद में आजाद उम्मीदवार के रूप में लड़ना रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed