फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   assembly election in j&k

मिशन 44+ के लिए मोदी की होंगी आठ सभाएं

Tue, 04 Nov 2014 01:31 AM IST
Updated Tue, 04 Nov 2014 01:31 AM IST
विज्ञापन
assembly election in j&k

देश भर में कामयाब रही मोदी लहर के बाद जम्मू-कश्मीर में भाजपा के हौसले बुलंद दिख रहे हैं। राज्य में मिशन 44+ को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी करेंगे आठ चुनावी रैलियां। इन सभाओं से राज्य की भाजपा इकाई के और मजबूत होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनावों में भाजपा को मोदी लहर से मिली सफलता से जम्मू-कश्मीर में भी कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हैं। राज्य की भाजपा इकाई के अनुसार जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने के लिए 44 के आंकड़े को पार करने के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


भाजपा-कश्मीर इकाई के मीडिया प्रभारी अल्ताफ ठाकुर के अनुसार नरेंद्र मोदी जम्मू चार, कश्मीर में दो और लद्दाख में दो सभाओं को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि मोदी की चुनावी सभाओं से राज्य में पार्टी को पहले ज्यादा मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं के भी हौसले बुलंद

assembly election in j&k

मिशन 44 को पार या इसके नजदीक पहुंचने में कामयाबी मिल सकती हैं। भाजपा ने कश्मीर के लिए 11 उम्मीदवारों की पहली सूचि जारी की हैं।

अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि सूची से स्पष्ट होता है कि पार्टी सर्वधर्म की सोच रखती है। वहीं भाजपा के एक और नेता मोलवी तारीक के अनुसार जम्मू के अलावा कश्मीर में भी दल की स्थिति काफी मजबूत है।

प्रधानमंत्री की सभा से कई विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी को मजबूती मिलेगी। गौरतलब है कि पिछली बार जम्मू-कश्मीर में भाजपा ने 11 सीटों पर कब्जा किया था। इस बार अनुमान लगाया जा रहा है कि भाजपा घाटी में 10 सीटों के आंकड़े को छू सकती है। यानी अगर बहुमत में नहीं भी हो, तो पार्टी साझी सरकार में जरूर दिख सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed