{"_id":"2b555a21b87b2be6bcdf70e3e2369a46","slug":"assembly-election-in-j-k-hindi-news-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्गजों की दावेदारी में फंस गई कई महत्वपूर्ण सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिग्गजों की दावेदारी में फंस गई कई महत्वपूर्ण सीटें
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 04 Nov 2014 09:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा में दिग्गजों की दावेदारी में कई सीटें फंसी हुई है। कुल 87 सीटों में से पार्टी ने सात वर्तमान विधायकों का पता साफ कर 45 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा तो कर दी है लेकिन 42 सीटों पर अभी फैसला लिया जाना बाकी है। दिग्गजों की दावेदारी के चलते कई सीटें फंसी हुई हैं। इनमें जम्मू संभाग की पांच सीटें हैं।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा चुनाव प्रचार अभियान कमेटी के चेयरमैन डा. निर्मल सिंह को पार्टी गांधी नगर या फिर नगरोटा विधानसभा क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार बनाना चाह रही है लेकिन सिंह बिलावर से चुनाव मैदान में उतरना चाहते हैं। नगरोटा सीट पर प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा के भाई नंद किशोर शर्मा को पार्टी चुनाव लड़ाना चाहती है।
विज्ञापन
सूत्रों की माने तो नेकां के एमएलसी अजात शत्रु सिंह के भी भाजपा में जल्द शामिल होने की चर्चाएं हैं। ऐसे में उन्हें नगरोटा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है। वहीं गांधीनगर में कई दावेदार हैं। इस वजह से तीन सीटें नगरोटा, गांधीनगर और बिलावर की सीट पर फैसला लेने में पार्टी को वक्त लग रहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा दरहाल और सांबा विधानसभा सीटों के लिए भी कई दावेदार होने के चलते फैसला लेने में देरी हो रही है। प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा का कहना है कि 45 सीटों की घोषणा हो चुकी है। पार्टी हाई कमान उचित समय पर शेष सीटों पर भी फैसला ले लेगा।