पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती ने खुद ही ठोकी अपनी पीठ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीपी संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कहा है कि जम्मू कश्मीर मे विपक्ष में रहते हुए पीडीपी ने सियासी जवाबदेही लाने में अपनी भूमिका बखूबी तरीके से निभाई है।
पुलवामा में शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रियासत में बदलाव की लहर चल रही है और लोग पीडीपी की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहे हैं। रियासत में स्थायी शांति और खुशहाली लाने के लिए पीडीपी अहम भूमिका निभा सकती है।
उन्होंने कहा कि वह वोट लेकर केवल सरकार बनाना नहीं चाहते बल्कि जम्मू कश्मीर के लोगों का विश्वास जीतकर पिछले छह साल की कमियों को दूर करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि रियासत के हर क्षेत्र में पार्टी का जनाधार बढ़ा है।
कहा बदलाव चाहती है रियासत की जनता
रियासत के लोगों की समस्याओं का हल पार्टी ईमानदारी से करेगी। लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिले समर्थन से आशा है कि विधानसभा चुनाव में भी पीडीपी को जन समर्थन मिलेगा और पार्टी रियासत के लोगों के बेहतर भविष्य के लिए काम करेगी।
उन्होंने कहा कि पुलवामा और शोपियां जिलों में बागवानी और कृषि की अपार संभावनाएं है और पार्टी इन जिलों को फूड इंडस्ट्री के रूप में विकसित करेगी। इस अवसर पर सांसद मुज्जफर हुसेन बेग ने कहा कि रियासत के युवाओं पर पार्टी का खास ध्यान है और चुनाव में भी पार्टी ने कई युवाओं को उम्मीदवार बनाया है।