{"_id":"a1cc0d49952791cd38caaecb72708c81","slug":"assembly-election-in-j-k-hindi-news-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा के 83 प्रत्याशी फाइनल, लेह पर माथापच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा के 83 प्रत्याशी फाइनल, लेह पर माथापच्ची
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 01 Nov 2014 09:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के करीब आते ही सियासी दलों की सरगर्मियां बढ़ गईं हैं। बसपा ने जम्मू और कश्मीर संभाग में अपने 83 प्रत्याशी फाइनल कर दिए हैं। अब सिर्फ लेह की चार सीटों के लिए जोड़-तोड़ जारी है। वोटरों को लुभाने के लिए मायावती सहित अन्य स्टार प्रचारकों को जम्मू लाने की तैयारी है।
विज्ञापन
पार्टी के राज्य प्रधान तुलसीदास लंगेह का कहना है कि बसपा सभी 87 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार रही है और उम्मीद है कि पार्टी के प्रतिनिधि शानदार प्रदर्शन करेंगे। बसपा जम्मू में 37 और कश्मीर में 46 प्रत्याशियों की सूची फाइनल कर चुकी है।
विज्ञापन
अब पार्टी की और लोगों को आकर्षित करने के लिए रणनीति बनाई जा रही है। इसके लिए राष्ट्रीय महासचिव और राज्य प्रभारी नरेंद्र कश्यप दिल्ली के चक्कर लगा रहे हैं, जबकि पार्टी के अन्य राज्य पदाधिकारी जम्मू, कश्मीर और लेह में कसरत कर रहे हैं।
विज्ञापन
पार्टी अगले कुछ दिनों में लेह की चार सीटों पर भी अपने प्रत्याशियों के नामों को फाइनल कर देगी। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इसके लिए रणनीति बनाई जा रही है।