फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   assembly election in j&k

जम्मू-कश्मीर में सब पर भारी पड़ने वाले हैं मोदी?

Thu, 30 Oct 2014 02:08 AM IST
Updated Thu, 30 Oct 2014 02:08 AM IST
विज्ञापन
assembly election in j&k

रियासत की सत्ता हथियाने के लिए विभिन्न सियासी दलों की ओर से आने वाले दिनों में प्रचार वार शुरू हो जाएगा। इसके लिए स्टार प्रचारकों की सूची फाइनल करने में दल जुट गए हैं। स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ग्लैमर सबसे अधिक है।

विज्ञापन


केंद्र के बाद दो राज्यों में मिली भारी सफलता को मोदी का असर मानते हुए यहां भी उनकी अधिक से अधिक सभाएं कराने की तैयारी है ताकि पार्टी मिशन 44 प्लस का लक्ष्य प्राप्त कर सके। कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची आयोग को सौंप दी है।

विज्ञापन


नेकां में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के अलावा विभिन्न मंत्रियों, पीडीपी में पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद व महबूबा मुफ्ती तथा पैंथर्स पार्टी में प्रो. भीम सिंह, बलवंत सिंह मनकोटिया, हर्षदेव सिंह के नाम शामिल हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी उमंग नरूला ने सभी सियासी दलों को अपने स्टार प्रचारकों की सूची सौंपने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनिया, राहुल, मनमोहन, आजाद के भरोसे कांग्रेस

assembly election in j&k

भाजपा : चुनाव में भाजपा की उम्मीदें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिकी हैं। पार्टी चाहती है कि मोदी रियासत में ज्यादा से ज्यादा प्रचार करें। केंद्र में शानदार ढंग से सत्ता हासिल करने के बाद जिस कदर मोदी के प्रचार से पार्टी को महाराष्ट्र और हरियाणा में सत्ता हासिल हुई है उससे भाजपा प्रदेश इकाई की उम्मीदें बढ़ गईं हैं।

भाजपा के प्रदेश महासचिव बाली भगत के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और उनके प्रचार अभियान में शामिल होने से पार्टी उम्मीदवारों को फायदा होगा। इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल होंगे।

कांग्रेस : कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल के अलावा गुलाम नबी आजाद के प्रचार पर काफी हद तक निर्भर करेगी। पार्टी नेताओं का मानना है कि जम्मू संभाग में राहुल, सोनिया के अलावा आजाद के प्रचार अभियान से फायदा हो सकता है।

बसपा करवाएगी मायावती की 10 रैलियां

assembly election in j&k

इस संबंध में प्रदेश प्रभारी तथा राष्ट्रीय महासचिव अंबिका सोनी ने बताया कि पार्टी ने सोनिया, राहुल के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह से चुनाव प्रचार के लिए आग्रह किया है। वैसे पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को सौंप दी है। उन्होंने कहा कि 2002 से 2008 के  कांग्रेस कार्यकाल की उपलब्धियों, बेहतर प्रशासन को लेकर पार्टी चुनाव मैदान में उतरेगी।

बसपा : बहुजन समाज पार्टी ने राष्ट्रीय सुप्रीमो मायावती की स्टार प्रचारक के रूप में रियासत में रैलियां आयोजित करने का फैसला किया है। इसके साथ ही सांसद अवतार सिंह करीमपुरी और नरेंद्र कश्यप भी पार्टी के पक्ष में हवा बनाएंगे।

पार्टी के प्रदेश प्रधान तुलसीदास लंगेट ने बताया कि मायावती की राज्य में 8-10 रैलियां होंगी। पार्टी सभी 87 सीटों पर दांव आजमाएगी। अब तक 60 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं। शेष सीटों पर नाम की घोषणा दो नवंबर तक कर दी जाएगी।

भाजपा का राज्य चुनाव कार्यालय खुला

assembly election in j&k

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा की प्रदेश इकाई ने बुधवार को कच्ची छावनी स्थित पार्टी मुख्यालय में राज्य चुनाव कार्यालय खोल दिया। साथ ही मिशन 44 प्लस की सफलता के लिए हवन भी हुआ।

प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा ने विधायक दल के नेता अशोक खजूरिया, राज्य चुनाव अभियान कमेटी के चेयरमैन डा. निर्मल सिंह, राष्ट्रीय कार्र्यकारिणी के सदस्य शमशेर सिंह मन्हास, राज्य चुनाव अभियान कमेटी के सचिव सत शर्मा सीए आदि नेताओं की मौजूदगी में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि चुनाव संबंधित गतिविधियों पर निगरानी के लिए राज्य स्तर का चुनाव कार्यालय खोला गया है। इससे पार्टी हाई कमान और जिला इकाईयों में समन्वय स्थापित करने में भी मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed