फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   assembly election in j&k

...ताकि चुनाव में खलल न डाल सकें आतंकी

Sun, 19 Oct 2014 02:15 AM IST
Updated Sun, 19 Oct 2014 02:15 AM IST
विज्ञापन
assembly election in j&k

सेनाध्यक्ष जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने जम्मू कश्मीर में तैनात सैन्य कमांडरों से लगातार सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने और आतंकियों के खिलाफ दबाव की रणनीति बनाए रखने को कहा। सुहाग सैन्य कमांडरों की कांफ्रेंस के दूसरे और अंतिम दिन अफसरों को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि आतंकी संगठन जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव में खलल न डाल सकें इसके चलते उनके खिलाफ लगातार दबाव की रणनीति अपनाए रखने की जरूरत है।
विज्ञापन


कांफ्रेंस के दौरान बाहरी सुरक्षा के मुद्दों पर जनरल सुहाग ने कहा कि उपमहाद्वीप में बदलते माहौल में सुरक्षा को पुख्ता बनाए रखने के लिए सुरक्षा की लगातार समीक्षा करने और आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है ताकि देश के सुरक्षा पर विपरीत असर न पड़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

दबाव की रणनीति जारी रखने के निर्देश

assembly election in j&k

माना जा रहा है कि अफगानिस्तान से नाटो सैनिकों को हटाने की प्रक्रिया शुरू होने के मद्देनजर सेनाध्यक्ष ने सुरक्षा की लगातार समीक्षा करने की बात पर जार दिया। आंतरिक सुरक्षा के मामले में सेनाध्यक्ष का कहना था कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने सराहनीय काम किया है।

आगे भी लगातार आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है ताकि आतंकी चुनाव में खलल न पैदा कर सकें। उन्होंने पूर्वोत्तर के हालात पर भी संतोष जताया और सभी वर्गों से वहां शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने और अपनी भूमिका निभाने की भी अपील की।

जम्मू-कश्मीर में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जवानों द्वारा चलाए गए राहत और बचाव अभियान के लिए भी सेनाध्यक्ष ने जवानों की पीठ थपथपाई। सेना के आधुनिकीकरण पर सेनाध्यक्ष का कहना था कि रक्षा मंत्री और रक्षा मंत्रालय को सेना की जरूरतों से अवगत करा दिया गया है और मंत्रालय की ओर से हर जरूरत को पूरा करने का वादा भी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed