फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   asiya andrabi says i was visited hyderabad

सलाहुद्दीन की मौत पर हैदराबाद गई थी आसिया

Wed, 30 Dec 2015 10:40 PM IST
Updated Wed, 30 Dec 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
asiya andrabi says i was visited hyderabad

आईएस से रिश्तों के आरोपों से घिरी महिला अलगाववादी संगठन दुख्तरान-ए-मिल्लत की मुखिया आसिया अंद्राबी ने आईएस संबंधी आरोपों को तो नकारा है, लेकिन हैदराबाद जाने की बात मानी है।

विज्ञापन


आसिया ने मासूमियत से कहा कि मुझे तो पूरी तरह से यह भी नहीं पता कि आईएसआईएस है क्या। जो भी कुछ इसके बारे में जानने को मिला वह मीडिया के जरिये ही मिला है। यह कोई आतंकी संगठन है उससे क्या, मुझे तो फिक्र है अपने कश्मीरियों की, उन्हें आजादी दिलाने की।
विज्ञापन


आसिया ने माना कि वह हैदराबाद 2014 में तब गई थी जब सैयद सलाहुद्दीन का देहांत हुआ था। मैं सलाहुद्दीन को अच्छी तरह से जानती थी। वह सिमी के प्रेसीडेंट रह चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागपुर पुलिस द्वारा पकड़े गए बच्चे सलाहुद्दीन के भांजे हैं

asiya andrabi says i was visited hyderabad

मेरी उनसे पहली मुलाकात अलीगढ़ में वर्ष 1997 में आयोजित इखवान कांफ्रेंस में हुई थी जहां हुर्रियत (जी) के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी मुख्य अतिथि थे। इस दौरान सलाहुद्दीन की 7 बहनों और मां से भी मुलाकात हुई थी।

इसके बाद उनसे अच्छे संबंध बन गए थे। मुझे शायद इसलिए जोड़ा जा रहा है क्योंकि सुनने में आया है कि नागपुर पुलिस द्वारा पकड़े गए बच्चे सलाहुद्दीन के भांजे हैं। मैं तो इन्हें जानती तक नहीं, मिलने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता।

आसिया ने अमर उजाला से कहा कि नागपुर पुलिस द्वारा पकड़े गए तेलंगाना से कश्मीर आ रहे युवकों को मैं आईएस तक पहुंचने में सहयोग करने वाली थी यह सब बनावटी और मनगढ़ंत कहानियां हैं।

यह एक मनगढ़ंत और सोची समझी साजिश है

asiya andrabi says i was visited hyderabad

एटीएस हैदराबाद की ओर से बयान आया है कि पकड़े गए युवकों ने कहा है कि वह आसिया अंद्राबी के पास जाना चाहते थे और उन्हें कहते कि वह उन्हें आईएस तक पहुंचाने में मदद करें, लेकिन उन लड़कों ने उनका नाम क्यों लिया वही बेहतर जानते हैं।

यह एक मनगढ़ंत और सोची समझी साजिश है। आसिया ने दोहराया कि मेरा पहला मकसद कश्मीर और यहां के लोगों की आजादी है। सीरिया, इराक जाना या फिर आईएस तक पहुंचने में किसी की सहायता करना दूर-दूर तक मेरे एजेंडे में नहीं है।

जम्मू-कश्मीर के उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने इस घटना को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि हम तेलंगाना पुलिस के साथ संपर्क में हैं। सभी एजेंसियां इस मामले को देख रही हैं। तेलंगाना पुलिस उन खबरों के आधार पर जांच कर रही है, जिनमें कहा गया था कि जम्मू-कश्मीर की अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी राज्य में आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed