फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   asia's longest iftar party at dal lakes bank

कश्मीर में हुई एशिया की सबसे लंबी इफ्तार पार्टी

Sun, 12 Jul 2015 10:28 AM IST
Updated Sun, 12 Jul 2015 10:28 AM IST
विज्ञापन
asia's longest iftar party at dal lakes bank

कश्मीर में शनिवार को डल झील के किनारे एशिया की सबसे लंबी इफ्तार पार्टी हुई। बताया जा रहा है कि इसमें करीब दो हजार लोग शामिल हुए। उद्देश्य था, ऐसा कुछ करने का जिससे कश्मीर भी कोई रिकॉर्ड कायम कर सके। शनिवार को श्रीनगर की विश्व प्रसिद्ध डल झील किनारे अलग ही नजारा देखने को मिला।

विज्ञापन


यहां लाल कालीन बिछे दिखे और आसपास लाइटों से सजावट की गई थी। मौका था, एशिया की सबसे लंबी इफ्तार पार्टी का। इसका आयोजन लाउड बीटल नामक एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा किया गया था। इसमें इंट्री फ्री रखी गई थी। यह पार्टी ब्रेन निशात इलाके से शुरू होते हुए मुगल निशात बाग के पास खत्म हुई।
विज्ञापन


पार्टी के आयोजक अहमर खान ने बताया कि यह इफ्तार पार्टी 1.6 किलोमीटर लंबी है और एशिया की सबसे लंबी इफ्तार पार्टी है। उन्होंने बताया कि इससे पहले शारजाह में एशिया की सबसे लंबी इफ्तार पार्टी आयोजित की गई थी जो 1.3 किलोमीटर लंबी थी। खान के अनुसार यह ऐसा पहला इवेंट है जो कश्मीर में आयोजित किया गया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन हजार लोगों के लिए किया था इंतजाम

asia's longest iftar party at dal lakes bank

इसके पीछे उद्देश्य था कि कुछ ऐसा करने का जिससे कश्मीर को बढ़ावा मिले। उन्होंने बताया कि पिछले 3 हफ्तों से इसकी तैयारियां जारी थीं और करीबन 3000 लोगों के लिए प्रबंध रखा गया था। पार्टी में करीब 2000 लोगों ने भाग लिया और शाम के समय इकट्ठे रोजा खोला।

इसके बाद सभी लोगों ने इकट्ठे डल झील के किनारे पर नमाज पढ़ी। लोगों के अनुसार यह एक अच्छा प्रयास था जिससे दुनिया भर के लोगों को यहां के भाईचारे का पता लग सके। इतना ही नहीं इससे एक शांति का संदेश भी जाएगा। उनका यह भी कहना था कि उन्हें खुशी होगी कि ऐसी इफ्तार पार्टी आयोजित करने से कश्मीर भी किसी रिकॉर्ड का हकदार बनेगा।

गौरतलब है कि इस इफ्तार पार्टी में हर उम्र के लोग शामिल हुए। कई अनाथ बच्चों को भी दावत दी गई थी। लोगों के रोजा खोलने के लिए शरबत, खजूर, केले रखे गए थे और मुख्य भोजन में चिकन बिरयानी थी। लोगों में यह सब बांटने के लिए 250 स्वयंसेवी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed