{"_id":"6124969c8ebc3e79c24e4089","slug":"ashwini-churangu-said-mehbooba-trying-to-disturb-peace-also-targeted-sidhu-s-advisors","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: अश्विनी चुरंगू ने कहा- शांति भंग करने का प्रयास कर रहीं महबूबा, सिद्धू के सलाहकारों पर भी साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: अश्विनी चुरंगू ने कहा- शांति भंग करने का प्रयास कर रहीं महबूबा, सिद्धू के सलाहकारों पर भी साधा निशाना
Tue, 24 Aug 2021 12:20 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:20 PM IST
सार
अश्विनी कुमार चुरंगू ने सरकार से अपील की कि वह ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे, जोकि शांति भंग करना चाहते हैं।
विज्ञापन
अश्विनी कुमार चुरंगू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राजनीतिक मामलों और फीड बैक विभाग के प्रभारी एवं वरिष्ठ कश्मीरी पंडित नेता अश्विनी कुमार चुरंगू ने कहा कि पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने और कानून व्यवस्था की स्थिति को खराब करने के लिए गैर जिम्मेदाराना बयानबाजी कर रही हैं।
विज्ञापन
चुरंगू ने कहा कि राष्ट्र विरोधी बयानबाजी करना किसी साजिश का ही हिस्सा हो सकता है। हैरानी की बात यह है कि कश्मीर केंद्रित राजनीति करने वाली महबूबा मुफ्ती इस तरह के बयान तब दे रहीं है जब उनके अपने करीबी रिश्तेदार विदेश में और देश के अन्य हिस्सों में बसे हुए हैं। अफगनिस्तान में तालिबान के कब्जे से उत्पन्न स्थिति को कश्मीर से जोड़ना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बयान है। उन्होंने पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकारों द्वारा कश्मीर से संबंधित दिए गए गैर जिम्मेदाराना बयानों की भी कड़ी निंदा की।
विज्ञापन