फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ashok Sambyal became IG in CRPF

Jammu News: विजयपुर के अशोक संब्याल बने सीआरपीएफ में आईजी

विज्ञापन
Ashok Sambyal became IG in CRPF
आईजी सीआरपीएफ के पद परपदोन्नत होने के बाद औपचारिक रूप से रैंक पिपिंग करते डीजी सीआरपीएफ स
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के घो ब्राह्मणा गांव के निवासी अशोक संब्याल को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) के पद पर पदोन्नत किया है। भारत सरकार के आदेश के बाद नई दिल्ली में आयोजित समारोह में डीजी सीआरपीएफ ने उन्हें औपचारिक रूप से रैंक पिपिंग करवाई। इस उपलब्धि पर जम्मू-कश्मीर, विशेषकर सांबा जिले में खुशी की लहर है।
अशोक संब्याल ने चार फरवरी 1991 को सीआरपीएफ जॉइन की थी। अपने लंबे कॅरिअर में उन्होंने पंजाब में उग्रवाद काल, जम्मू-कश्मीर तथा वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं। प्रशिक्षण और संस्थान निर्माण में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है।
विज्ञापन

वह सीटीसी नीमच और आरटीसी नीमच के प्रिंसिपल रहे। उनके नेतृत्व में आरटीसी नीमच ने अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके लिए उन्हें गृह मंत्री डिस्क और प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया। उन्होंने सिलचर में सीआरपीएफ के पहले सीआईएटी स्कूल की स्थापना में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह एक प्रशिक्षित पर्वतारोही भी हैं और सीआरपीएफ के पहले स्वदेशी पर्वतारोहण अभियान के तहत जोगिन पीक फतह कर चुके हैं। संब्याल की प्रारंभिक शिक्षा एसआरएमएल स्कूल से हुई। इसके बाद एसपीआरएम कॉलेज ऑफ कॉमर्स जम्मू से स्नातक किया। जम्मू विवि से विधि विभाग में कानून की पढ़ाई की। उनकी पदोन्नति से न केवल परिवार बल्कि पूरे जम्मू व सांबा क्षेत्र में खुशी की लहर है। क्षेत्रवासियों ने इसे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया। डीडीसी अध्यक्ष केशव शर्मा ने बताया की अशोक उनके सहपाठी रहे हैं। वह बचपन से ही होशियार रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed