{"_id":"3c3fdd4c6ec297f49f7a6dcc77b1c6dc","slug":"ash-from-the-fire-half-a-dozen-shanties-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग की चपेट में आने से आधा दर्जन झुग्गियां राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग की चपेट में आने से आधा दर्जन झुग्गियां राख
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 18 Feb 2016 09:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के छन्नी रामा इलाके में वीरवार की शाम को भीषण आग की भेंट चढ़कर आधा दर्जन झुग्गियां जल कर राख हो गईं। गनीमत रही कि इसमें कोई झुलसा नहीं, लेकिन झुग्गियों में पड़ा सारा सामान जल गया।
विज्ञापन
जब तक दमकल वाहन मौके पर पहुंचते, तब तक सब कुछ जल चुका था। मौके पर पहुंची छन्नी पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई। वहीं शहर के रूप नगर इलाके में भी झाड़ियों में लगी पर समय रहते काबू पाने से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
छन्नी रामा इलाके में वीरवार को शाम करीब चार बजे झुग्गियों में आग लग गई। बताया जाता है कि एक झुग्गी में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर की आग की कुछ चिंगारियों ने झुग्गी को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
कुछ मिनटों में ही आग की चिंगारियों ने झुग्गी को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया। चूंकि झुग्गियां साथ-साथ बनी हुई थी, तो छह झुग्गियां पूरी तरह से आग की भेंट चढ़ गईं।
मौके पर पहुंचे एसएचओ सज्जाद हैदर ने बताया कि घटना के वक्त कुछ लोग ही मौजूद थे। आग की चपेट में आते ही सब बाहर आ गए। झुग्गियों में रहने वाले अधिक पुरुष सदस्य काम पर गए हुए थे। हालांकि कुछ लोग मौजूद थे, जो बाल-बाल बच गए।