फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Asaram case

आसाराम केस में SIT इंचार्ज को हाईकोर्ट ने किया तलब

Thu, 14 Apr 2016 12:30 AM IST
जेएनएफ/जम्मू
जेएनएफ/जम्मू Updated Thu, 14 Apr 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Asaram case
आसाराम (फाइल फोटो)
बापू आसाराम भगवती नगर आश्रम केस की जांच कर रही सिट के इंचार्ज को हाईकोर्ट ने तलब किया है। विक्रम शर्मा की ओर से दायर अवमानना याचिका की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के जस्टिस बंसी लाल भट ने कहा कि सिट को केस के आरोपी को पकड़ने के सभी प्रयास किए जाएं और जांच को एक तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाया जाए। साथ ही अदालत को केस की जांच रिपोर्ट के बारे में प्रत्येक सप्ताह सूचित किया जाए।
विज्ञापन


अदालत ने मामले की सुनवाई 22 अप्रैल 2016 को मुकर्रर की और इंचार्ज को सीडी फाइल के साथ उपस्थित होने को कहा। उल्लेखनीय है कि याची ने अदालत से आग्रह किया कि गृह सचिव, डीजीपी, एसपी सिटी नार्थ और एसएचओ नवाबाद के खिलाफ अवमानना का नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार विक्रांत शर्मा ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने लिखित शिकायत की कि वह भगवती नगर का रहने वाला है और वह हमेशा बापू आसाराम के आश्रम में जाता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात आश्रम में रहने वाले विनोद कुमार गुप्ता उर्फ भोला नंद भोला नाथ से हुई। वह वर्ष 2008-09 तक आश्रम में इंचार्ज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर 2013 में जब आसाराम गिरफ्तार किए गए तो भोला नाथ ने उनसे लगातार मोबाइल पर संपर्क किया और बापू आसाराम को फंसाने के लिए उनके खिलाफ कुछ सबूत जमा करने में मदद करने को कहा। पहले तो वह भोला नाथ की बातों से आश्चर्यचकित हो गया। उसके बाद शिकायतकर्ता को लगा कि बापू आसाराम को फंसाने की साजिश की जा रही है। उसने आश्रम के नरिंदर सिंह से संपर्क किया और सारी बात बताई। 

उसके बाद उनकी सलाह पर भोला नाथ के फोन की बातचीत रिकार्डिंग शुरू की। इसी दौरान भोला नाथ ने कुछ लड़कियों या महिलाओं का इंतजाम करने को कहा, जो आसाराम पर गलत आरोप लगा सकें। उनकी पहचान को छुपा कर रखा जाएगा। उसने शिकायतकर्ता को कहा कि वह कुछ सबूत जमा करने में उसकी मदद करे, ताकि आसाराम के पूरे परिवार को जेल भेजा जा सके। 

शिकायत के अनुसार भोला नाथ ने न्यूज चैनल में बयान दिया कि आश्रम में बच्चों को दफनाया गया है। इसके लिए उसने शिकायतकर्ता को कुछ लोगों के पिंजर लाने की व्यवस्था करने को कहा। उसने उसे किसी मुस्लिम कब्रिस्तान से पिंजर निकाल यहां दफनाने को कहा।


भोला नाथ ने सूचित किया कि उसे किसी ने पैसे नहीं दिए। मीडिया भी वादे के अनुसार पैसे देने से मुकर गया। भोला नाथ ने कहा कि वह बाहर जा रहा है और आसाराम के खिलाफ सबूत जमा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed