फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   As the controversy over Jinnah escalated, Jammu University formed an inquiry committee.

Jammu University: जिन्ना पर बढ़ी रार तो जम्मू यूनिवर्सिटी ने बनाई जांच कमेटी, कुलपति ने दिए जांच के आदेश

Sat, 21 Mar 2026 05:13 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 21 Mar 2026 05:13 PM IST
सार

जम्मू यूनिवर्सिटी में पॉलिटिकल साइंस के सिलेबस में मोहम्मद अली जिन्ना को शामिल करने को लेकर विवाद बढ़ गया, जहां एक ओर एबीवीपी ने विरोध किया तो कुछ छात्र इसके समर्थन में उतरे।

विज्ञापन
As the controversy over Jinnah escalated, Jammu University formed an inquiry committee.
Jammu University - फोटो : X(@UniversityJammu)

विस्तार

पॉलिटिकल साइंस के सिलेबस में मोहम्मद अली जिन्ना को शामिल करने को लेकर शुक्रवार को जम्मू यूनिवर्सिटी (जेयू) में विवाद और बढ़ गया। एबीवीपी ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया तो पाॅलिटिकल साइंस के विद्यार्थी इसके समर्थन में खड़े नजर आए। इस बीच यूनिवर्सिटी ने प्रो. नरेश पाधा की अध्यक्षता में जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है।

विज्ञापन


वीरवार को अमर उजाला ने इस संबंध में खबर प्रकाशित की थी। जेयू की ओर से जारी आदेश के अनुसार कुलपति ने सिलेबस विवाद की जांच के लिए समिति गठित कर दी है जो मीडिया में सामने आए तथ्यों व छात्रों की ओर से उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा करेगी।
विज्ञापन


समिति को जल्द रिपोर्ट साैंपने के निर्देश दिए हैं। समिति में प्रो. नरेश पाधा को संयोजक बनाया है। दर्शनशास्त्र, इतिहास व समाजशास्त्र विभागों के अध्यक्ष, डीएसआरएस के निदेशक तथा अकादमिक मामलों के सहायक रजिस्ट्रार सदस्य होंगे। अब इस पूरे मामले में गठित समिति की रिपोर्ट पर सभी की नजरें टिकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एबीवीपी का प्रदर्शन, जिन्ना के पोस्टर फाड़े
जम्मू यूनिवर्सिटी के पॉलिटिकल साइंस विभाग के नए सिलेबस में जिन्ना को शामिल करने के विरोध में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी (एबीवीपी) ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मोहम्मद अली जिन्ना के पोस्टर फाड़े और प्रशासन से फैसला वापस लेने की मांग की। एबीवीपी के प्रदेश संगठन मंत्री सनक श्रीवत्स ने कहा कि पाठ्यक्रम में जिन्ना को शामिल करना एक विवादित कदम है। इस फैसले को नहीं बदला तो आंदोलन तेज किया जाएगा। 

पॉलिटिकल साइंस विभाग में हंगामा :
छात्रों का एक गुट पॉलिटिकल साइंस विभाग में भी पहुंच गया। गेट पर ताला होने पर छात्रों ने हंगामा किया। इससे विभाग में अफरातफरी मच गई। मौके पर यूनिवर्सिटी के सुरक्षा कर्मी और डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. प्रकाश अंताल भी पहुंच गए। इसके बाद छात्रों का गुट विभाग के अध्यक्ष प्रो. बलजीत सिंह मान के कक्ष में पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed