फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   as indian team performs well in cricket worldcup, pak opens firing at rs pura

क्रिकेट में हार से बौखलाए पाक ने की फायरिंग

Tue, 17 Feb 2015 01:40 AM IST
Updated Tue, 17 Feb 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
as indian team performs well in cricket worldcup, pak opens firing at rs pura

क्रिकेट विश्व कप में एक बार फिर भारत से करारी हार मिलने के बाद सीमा पर तैनात पाकिस्तानी रेंजर बौखला गए। रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे आरएस पुरा सेक्टर में भारतीय चौकी पर फायरिंग करने के बाद हार से बौखलाए रेंजरों ने रात करीब साढ़े आठ बजे अरनिया सेक्टर की चिनाज पोस्ट पर भी फायरिंग की गई।

विज्ञापन


दोनों ही बार बीएसएफ के जवानों ने संयम बरता और जवाबी कार्रवाई नहीं की। कुछ राउंड फायरिंग करने के बाद सीमा पार से फायरिंग बंद हो गई। बीते तीन दिनों से पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी की जा रही है।
विज्ञापन


हालांकि, बीते तीन दिनों के दौरान पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी नहीं की गई, पर शनिवार रात पुंछ सेक्टर में एलओसी पर पाकिस्तानी सेना की ओर से गोलाबारी की आड़ में तीन से चार आतंकियों के एक दल को घुसपैठ कराने की कोशिश की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुंछ में घुसपैठिया ढेर

as indian team performs well in cricket worldcup, pak opens firing at rs pura

घुसपैठ के प्रयास के दौरान भारतीय सेना के जवानों ने एक घुसपैठिए को मार गिराया था, जबकि अन्य पीओके फरार होने में सफल रहे थे। बीएसएफ के सूत्रों के मुताबिक रविवार सुबह करीब 10.50 बजे पाकिस्तानी रेंजरों ने अला माइ दे कोठे (एएमके) पोस्ट पर तीन राउंड फायर किए।

इसके बाद पाकिस्तान की ओर से रात करीब साढ़ आठ बजे अरनिया सेक्टर की चिनाज पोस्ट पर भी कुछ राउंड फायरिंग की गई। सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार शाम को खेतों में काम कर रहे लोगों ने आरएस पुरा सेक्टर में सुचेतगढ़ व अब्दुल्लियां गांव के साथ सटे सीमावर्ती क्षेत्र में ट्यूबवेल नंबर पांच चौकी के ऊपर से पाकिस्तान दो एयरक्राफ्ट गुजरते देखे थे।

हालांकि, बीएसएफ ने इससे इनकार किया है। पर माना जा रहा है कि ऐसा पाकिस्तान द्वारा इलाके की रेकी करने को किया गया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed