फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   artificial intelligence, cyber crime

Jammu News: साइबर ठगों का नया हथियार बनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, दोस्त या रिश्तेदार की आवाज निकाल कर रहे ठगी

विज्ञापन
artificial intelligence, cyber crime
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। साइबर पुलिस के सामने ऑनलाइन ठगी के मामलों से निपटने की नई चुनौती खड़ी हो गई है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए किसी की भी आवाज निकाल कर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुए अलर्ट किया है। साथ ही ठगी के तरीके और बचने की एडवाइजरी जारी की है। साइबर पुलिस जम्मू ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) साइबर ठगाें का नया पैंतरा है जिससे लोगों को ठगा जा रहा है। साइबर ठग कंप्यूटर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए आवाज का क्लोन तैयार कर रहे हैं। इसके तहत ठग आपका दोस्त या रिश्तेदार बनकर बात कर सकता है और पैसे ले सकता है। साइबर पुलिस के पास पिछले 20 दिन में ऐसे 15 से 20 मामले आ चुके हैं।
माहिरों के अनुसार एआई और लर्निंग मशीन फेसबुक, इंस्टाग्राम पर कॉल कर सामने वाले की आवाज को रिकॉर्ड कर लेती है। इससे आवाज का क्लोन तैयार कर लिया जाता है। एआई सामने वाले के शब्दों, उसके लहजे और भावना को समझ लेती है। मैसेज और उसके द्वारा लिखे शब्दों को बोलने में तब्दील करती है। इससे ठग किसी भी व्यक्ति के रिश्तेदार और दोस्त की आवाज निकाल सकते हैं। यहां तक कि वीडियो कॉल भी हो सकती है। यह तक नहीं पता चलेगा कि सामने वाला वो नहीं है, जिससे आप बात कर रहे हैं। बात करने के बाद अंत में पैसे मांगकर फोन काट दिया जाता है।
विज्ञापन

ऐसे बचें - कॉल आने पर ध्यान से सुनें, महसूस करें कि आवाज बीच-बीच में रुक रही है। बोलने वाले की बोली के ढंग में कुछ गलत लगे तो फोन काट दें। कॉल करने वाले की आवाज को उसके साथ मैच कर सकते हैं, जिसका नाम लेकर वो बोल रहा हो। फोन में नंबर सेव कर देखें। फिर उसे फोन लगाएं जिसकी आवाज में फोन आया था। अपनी आवाज की रिकॉर्डिंग किसी भी अज्ञात के साथ साझा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन तरीकों को अपना सकते ठग
आपका बेटा-बेटी, भतीजा या अन्य कोई अपना पुलिस हिरासत में है, इसलिए बचाना है तो तुरंत पैसे खाते में भेजो। यह कॉल कर ठग अधिकारी के नाम का गलत प्रयोग करेगा। इसके लिए आपको धैर्य से काम लेना होगा। सबसे पहले परिचित से उसके नंबर पर बात करें ताकि धोखाधड़ी से बचाव हो सके। इसके अलावा अन्य तरीकों से भी आपको झांसे में ले सकते हैं, जैसे विदेश से रिश्तेदार बोल रहा हूं, पापा मैं फंस गया हूं, मैं टूर पर थी तो पैसे खत्म हो गए सहित अन्य पैंतरों से भी ठग शिकार बना सकते हैं। बस आपको सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed