फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   art 370 cannot be touched: mehbooba mufti

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को कोई नहीं छू सकता: महबूबा

Fri, 06 Mar 2015 10:28 AM IST
Updated Fri, 06 Mar 2015 10:28 AM IST
विज्ञापन
art 370 cannot be touched: mehbooba mufti

पीडीपी अध्यक्ष एवं सांसद महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में दो झंडे और अलग संविधान ही सचाई है। महबूबा ने स्पष्ट किया कि अनुच्छेद 370 को कोई नहीं छू सकता। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में महबूबा ने कहा कि भाजपा और पीडीपी दोनों में से किसी पार्टी ने गठबंधन करने के लिए कोई समझौता नहीं किया है।

विज्ञापन


महबूबा का कहना है कि वो नहीं मानतीं कि भाजपा को 370 के मुद्दे पर झुकना पड़ा है और न ही आर्म्ड फोर्सेज स्पेशल पावर एक्ट (अफस्पा) पर पीडीपी झुकी है। इंटरव्यू में पूछे गए सवाल के जवाब में महबूबा ने कहा कि अनुच्छेद 370 को बदलने का नारे का अब कोई असर नहीं पड़ने वाला।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं इस विवाद में नहीं पड़ना चाहती पर जम्मू-कश्मीर में दो झंडे और अलग संविधान ही सच है। महबूबा ने कहा कि हमें जम्मू-कश्मीर से अफस्पा को चरणबद्ध तरीके से हटाना है और इसके लिए उचित प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफस्पा पर पीडीपी के पीछे हटने के संबंध में महबूबा ने कहा कि प्रदेश सरकार इस बात की समीक्षा करेगी कि डिस्टर्ब्ड एरिया एक्ट को कहां लागू रखा जाना जरूरी है अथवा कहां नहीं। एक बार जब डिस्टर्ब्ड एरिया एक्ट को हटा लिया जाएगा, इसके बाद केंद्र सरकार अफस्पा पर परिस्थितियों के मुताबिक फैसला करेगी।

मुफ्ती मोहम्मद सईद दिल से भारतीय हैं

art 370 cannot be touched: mehbooba mufti

महबूबा ने इस दौरान कहा कि उन्हें इस बात की भी चिंता नहीं है कि पीडीपी-भाजपा गठबंधन कितने लंबे समय तक चलेगा, बल्कि उनका ध्यान इस बात पर है कि दोनों दलों में जिन सियासी मुद्दों और विकास के पहलुओं पर समझौता हुआ है, उन पर अमल किया जाए।

उन्होंने कहा कि गठबंधन दो साल चले, तीन साल चले अथवा 10 या 12 साल तक चले, उनकी कोशिश होगी कि इस दौरान अवाम की भलाई और रियासत के विकास पर ज्यादा से ज्यादा काम हो। केंद्र द्वारा उनके पिता के बयान से किनारा करने के संबंध में पूछे जाने पर महबूबा का कहना था कि हमने अभी साथ मिलकर काम करना शुरू किया है और हम तय एजेंडे पर ही काम करना चाहते हैं।

महबूबा ने कहा कि उनके पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद दिल से भारतीय हैं और वो चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर भारत और पाकिस्तान के रिश्तों को सुधारने में पुल का काम करे। महबूबा ने कहा कि गठबंधन मोदी-मुफ्ती तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे इसके आगे तक जाना है।

उन्होंने कहा कि गठबंधन विश्वास पर टिका है और यही एक माध्यम है जिससे जम्मू-कश्मीर और शेष भारत के लोगों के रिश्ते को मजबूत किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed