फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Arrested for transporting the location of security forces to terrorists across the border pakistan

जम्मू-कश्मी: सीमा पार आतंकियों तक सुरक्षा बलों की लोकेशन पहुंचाने वाला दबोचा, सोशल मीडिया के जरिये था आकाओं के संपर्क में

Tue, 18 Jan 2022 11:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 18 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Arrested for transporting the location of security forces to terrorists across the border pakistan
फाइल फोटो - फोटो : social media
सीमा पार आतंकियों तक सुरक्षा बलों की लोकेशन सोशल मीडिया के जरिये पहुंचाने वाले एक युवक को मंगलवार को पुलिस ने दबोच लिया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। युवक की पहचान अंजुम महमूद निवासी गांव बायला तहसील मंडी के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी युवक सोशल मीडिया से नियंत्रण रेखा के उस पार मौजूद आतंकियों के संपर्क में था। उन्हें सोशल नेटवर्किंग से सुरक्षा बलों की तैनाती और उनके ठिकानों के अलावा देश की सुरक्षा को लेकर अति संवेदनशील जानकारियां भेज रहा था। 
विज्ञापन


खुफिया जानकारी के बाद पुलिस एवं सुरक्षा बलों की तरफ से सोमवार देर रात मंडी तहसील में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने तहसील के गांव बायला निवासी युवक अंजुम महमूद को आतंकियों से संपर्क एवं उनको खुफिया जानकारियां उपलब्ध कराने के आरोप में दबोचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुंछ में आतंकी गतिविधियां बढ़ीं दर्जनभर स्थानीय लोग गिरफ्तार
कुछ माह से नियंत्रण रेखा के उस पार मौजूद आतंकी संगठनों के आकाओं ने पुंछ जिले में आतंकी गतिविधियां तेज कर दी हैं। कई युवाओं को अपने साथ मिलाने और स्लीपर सेल सक्रिय करने की कोशिशें की जा रही हैं।

इसके चलते पुलिस एवं सुरक्षा बलों ने जिले में एक दर्जन से अधिक लोगों को आतंकियों के लिए काम करने, हथियारों एवं मादक पदार्थों की तस्करी करने के आरोप में दबोच कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। 

वहीं आतंकियों की तरफ से इस पार मौजूद अपने साथियों के सहयोग से गत वर्ष जिले में सुरक्षा बलों पर दो सफल हमले करने में भी कामयाबी हासिल की थी। इसमें आतंकियों ने दो जेसीओ सहित सेना के नौ जवानों को शहीद कर दिया था। 

उन दोनों हमले में हमलावर आतंकी सुरक्षित बच निकलने में सफल रहे थे। इससे आतंकियों के एक बार फिर से इस पार अपने सहयोगियों एवं समर्थकों की संख्या बढ़ाने के प्रमाण मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed