फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   arrest with weapon

Jammu News: अखनूर में तेजधार हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
arrest with weapon
अखनूर। अखनूर नगर के पास स्थित पन्नु चौक पुलिस नाके पर पुलिस ने एक युवक को तेजधार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुनील शर्मा निवासी गुरहा ब्राह्मणा अखनूर के रूप में हुई है। अखनूर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविवार को अखनूर थाना प्रभारी ज़हीर मन्हास की अगुवाई में पुलिस द्वारा पन्नु चौक नाके पर गाड़ियों की तलाशी ली जा रही थी। नाके पर पुलिस ने देखा कि आरोपी पुलिस नाके को देख कर अपनी गाड़ी मोड़ने का प्रयास कर रहा है। इस पर टीम ने आरोपी को तुरंत गाड़ी समेत धर दबोचा। गाड़ी की तलाशी में एक तेजधार हथियार बरामद किया गया। आरोपी से पूछताछ की गई तो वह आनाकानी करने लगा। पुलिस ने उसे फौरन गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई कि वह तेजधार हथियार लेकर क्यों घूम रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed