फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   arrest those who flured isis flag in srinagar said anurag thakur

महाराष्ट्र और हरियाणा में खिलेगा कमल: अनुराग

Sun, 19 Oct 2014 02:12 AM IST
Updated Sun, 19 Oct 2014 02:12 AM IST
विज्ञापन
arrest those who flured isis flag in srinagar said anurag thakur

कश्मीर में आईएसआईएस के झंडे लहराने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने पर जोर देते हुए भाजपा सांसद एवं भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा है कि देश में अब मजबूत सरकार है और वह किसी तरह की परिस्थिति का सामना करने में सक्षम है।

विज्ञापन


ठाकुर ने हरियाणा और महाराष्ट्र में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि दोनों राज्यों में भाजपा अपने बलबूते पर सरकार बनाएगी। ठाकुर प्रदेश भाजयुमो कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में हिस्सा लेने जम्मू आए।
विज्ञापन


उन्होंने पत्रकारोंसे बातचीत में कहा कि हरियाणा और महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज से खुश होकर लोगों ने भाजपा का समर्थन किया है और रविवार को आने वाले नतीजों में इन दोनों राज्यों में कमल खिलेगा और कांग्रेस की सरकारों को जाना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

'सरकार बनाने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी'

arrest those who flured isis flag in srinagar said anurag thakur

अनुराग ने कहा कि अब जम्मू कश्मीर और झारखंड राज्यों की बारी है और पार्टी इन दोनों राज्यों में भी चुनाव प्रचार जोरदार तरीके से करेगी। जम्मू कश्मीर में पार्टी की सरकार बने, इसके लिए कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने पाकिस्तान की तरफ से आए दिन सीमाओं पर की जा रही गोलाबारी पर कहा कि पाकिस्तान अपने आंतरिक हालात से ध्यान बांटने के लिए इस तरह की कारस्तानी कर रहा है।

उन्होंने कहा कि देश की सेना पूरी तरह से पाक को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है और दे रही है। वहीं ओम पैलेस शक्तिनगर में हुए भाजयुमो कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में अनुराग ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में भाजपा की सरकार बने, इसमें कोई कमी नही रहनी चाहिए।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपप्रधान शिव भूषण सिंह, सचिव सचिन भसीन, नरेंद्र अत्री, परिमोक्ष सेठ के अलावा प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष रविंद्र रैणा ने भी कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए कमर कस लेने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed